facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

Advertisement

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय और स्पेनी विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षा, शोध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Last Updated- January 23, 2026 | 9:15 AM IST
artificial intelligence
Representational Image

स्पेन ने घोषणा की है कि अगले माह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई विश्व शिखर सम्मेलन में उसके 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर भारतीय विश्वविद्यालयों के रेक्टरों से मिलेंगे। एआई पर विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) में आयोजित होने वाला पहला इंडिया-एआई इंम्पैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें नीति, अनुसंधान, उद्योग और सार्वजनिक भागीदारी जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

बुधवार को जारी सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिखर सम्मेलन के साथ आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो में 30 देशों के 300 से अधिक प्रदर्शक 10 से अधिक अलग-अलग मंडपों में भाग लेंगे। एआई शिखर सम्मेलन लोग, ग्रह और प्रगति जैसे तीन मूलभूत स्तंभों या ‘सूत्रों’ पर आधारित होगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य राष्ट्राध्यक्षों तथा सरकार प्रमुखों के एआई वर्ल्ड समिट में भाग लेने की उम्मीद है। उद्योग जगत से भी कई प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल होंगी। इनमें प्रमुख नाम गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एनवीडिया के संस्थापक जेन्सेन हुआंग और वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के सीईओ बोर्गे ब्रेंडे हैं।

स्पेन ने इस सम्मेलन में महत्त्वपूर्ण भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई है। बुधवार को हुई चर्चा के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर और स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत-स्पेन के ‘संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस’ के द्विवर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली स्थित स्पेन के दूतावास ने कहा कि 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई विश्व शिखर सम्मेलन में 20 भारतीय विश्वविद्यालयों और 80 स्पेनी विश्वविद्यालयों के रेक्टर मिलेंगे। इसी तरह की एक बैठक साल के अंत में स्पेन में आयोजित की जाएगी, जहां नए समझौतों, अनुसंधान परियोजनाओं और नवाचारों को प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement