facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 की सालाना रिपोर्ट: TCS के CEO को मिला 25 करोड़ का वेतन मगर COO एन गणपति सुब्रमण्यम से कम

Advertisement

TCS CEO के कृ​त्तिवासन का वेतन पूर्व मुख्य कार्य अ​धिकारी राजेश गोपीनाथन से कुछ कम है, जिन्हें वित्त वर्ष 23 में 29.16 करोड़ रुपये का वेतन मिला था।

Last Updated- May 09, 2024 | 11:17 PM IST
TCS के सीईओ का दावा: उभरते बाजारों और जेनएआई परियोजनाओं से आने वाली तिमाही में सभी श्रेणियों और बाजारों में वृद्धि दिखेगी, TCS CEO claims: Emerging markets and GenAI projects will drive growth across all categories and markets in the coming quarter

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के कृ​त्तिवासन ने वित्त वर्ष 2023-24 में देश की इस सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा फर्म से 25.4 करोड़ रुपये का वेतन लिया।

कृ​त्तिवासन ने 1 जून, 2023 को कंपनी का कार्यभार संभाला था। टीसीएस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त 24 में उनकी आय में 1 अप्रैल, 2023 से 31 मई, 2023 के बीच कंपनी के बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई) के वैश्विक प्रमुख तथा 1 जून, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक मुख्य कार्य अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी सेवा शामिल है।

कृ​त्तिवासन का वेतन पूर्व मुख्य कार्य अ​धिकारी राजेश गोपीनाथन से कुछ कम है, जिन्हें वित्त वर्ष 23 में 29.16 करोड़ रुपये का वेतन मिला था।

मई में सेवानिवृत्त होने वाले टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और कार्यकारी निदेशक एन गणपति सुब्रमण्यम को वित्त वर्ष 24 में 26.18 करोड़ रुपये का वेतन मिला। वित्त वर्ष 24 में सुब्रमण्यम का वेतन 8.2 प्रतिशत बढ़ा और औसत पारिश्रमिक से उनका अनुपात 346.2 रहा।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 24 में कर्मचारियों के औसत वेतन में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी में 6,01,546 स्थायी कर्मचारी हैं। भारत में टीसीएस कर्मचारियों के लिए औसत वार्षिक वेतन वृद्धि 5.5 प्रतिशत से आठ प्रतिशत के बीच रही, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दो अंकों में वेतन वृद्धि मिली।

कंपनी ने कहा कि भारत से बाहर के कर्मचारियों को 1.5 प्रतिशत से लेकर छह प्रतिशत तक वेतन वृद्धि मिली है।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement