facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में 50 कस्बों तक पहुंची 5G स्पेक्ट्रम सेवाएं: सरकार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:23 PM IST

सरकार ने बुधवार को बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने एक अक्टूबर 2022 से देश में 5जी सेवाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी हैं और पिछले महीने तक 50 कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। लोकसभा में प्रो. सौगत राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

वैष्णव ने बताया कि विभाग ने स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिये आवेदन आमंत्रण सूचना (एनआईए) में अनुपालन दायित्व बताए हैं। उन्होंने कहा कि देश में 5जी सेवाओं की तैनाती के लिये किसी विशेष शहर/नगर का उल्लेख नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने एक अक्टूबर 2022 से देश में 5जी सेवाएं उपलब्ध करानी शुरू कर दी है और 26 नवंबर तक 50 कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं।

वैष्णव ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने सूचित किया है कि वे वर्तमान में अपने उपभोक्ताओं को बिना किसी अन्य लागत के 5जी से लैस उपकरणों के साथ 5जी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने 72,098 मेगाहर्ट्ज (कुल स्पेक्ट्रम का 71 प्रतिशत) आवंटित किया था जिसकी बोली की राशि 1,50,173.29 करोड़ रूपये थी।

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement