facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HR विभागों को कैसे तेजी से बदल रहा है AI, जानिए डिटेल्स

Advertisement

मैजिकपिन में मानव संसाधन प्रमुख सचिन तिवारी ने बताया कि स्वचालन किस तरह संभावित ग्राहकों की पहचान का काम घटा रहा है।

Last Updated- February 14, 2025 | 11:07 PM IST

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक कार्यस्थलों को नया आकार दे रही है और कार्यकुशलता को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। साथ ही साथ यह कंपनियों के मानव संसाधन विभागों में भी तेजी से बदलाव कर रही है। नियु​क्ति से लेकर लीड जनरेशन और रियल-टाइम प्रदर्शन का आकलन करने तक कंपनियां मानव संसाधन के मुख्य कार्यों को आधुनिक बनाने के लिए तेजी से एआई अपना रही हैं।

प्रतिभाओं को जोड़ने के मामले में एआई पहले ही महत्त्वपूर्ण भूमिका में आ चुकी है। हीरो मोटोकॉर्प में कर्मचारी संबंधों के प्रमुख अमित मलिक ने बताया कि एआई-संचालित नियु​क्ति किस तरह पारंपरिक मैनुअल जांच की जगह ले रही है। उन्होंने कहा, ‘पहले, हम व्यापक रूप से संपर्क करना होता था।  मैनुअल रिज्यूमे मिलान पर निर्भर रहते थे। अब एआई स्वचालित रूप से उम्मीदवारों की तलाश करती है, उनकी जांच करती है और काम के विवरण के साथ उनका मिलान करती है, जिससे भर्ती की रफ्तार और सटीकता में काफी सुधार हो रहा है।’

टीआईई दिल्ली-एनसीआर एचआर समिट 2025 में उद्योग के प्रमुखों ने इस बात पर जोर दिया कि एआई किस तरह एचआर के संचालन में बदल कर रही है और उन्हें ज्यादा चतुर, तेज तथा सटीक बना रही है। भर्तियों के अलावा एआई बिक्री की कार्यकुशलता और लीड जनरेशन को बढ़ा रही है। मैजिकपिन में मानव संसाधन प्रमुख सचिन तिवारी ने बताया कि स्वचालन किस तरह संभावित ग्राहकों की पहचान का काम घटा रहा है।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement