facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अच्छे पैकेज वाली नौकरी चाहिए, तो हैदराबाद से आई 20 हजार करोड़ की अच्छी खबर

Advertisement

तेलंगाना सरकार ने एक बयान में कहा कि यह घोषणा दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के दौरान की गई।

Last Updated- January 23, 2025 | 6:07 PM IST
Data Centres

अमेरिकी कंपनी टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स तेलंगाना में 15,000 करोड़ रुपये के निवेश से 300 मेगावाट की अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करेगी। कंपनी ने इसके लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

तेलंगाना सरकार ने एक बयान में कहा कि यह घोषणा दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के दौरान की गई। इसमें किफायती ऊर्जा की प्रणालियां, उन्नत शीतलन प्रौद्योगिकियां और मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय शामिल किए जाएंगे, जिससे तेलंगाना के डिजिटल परिवेश में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

तेलंगाना के उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कहा, “टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स का निवेश हमारे राज्य की निवेशक-अनुकूल नीतियों और वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों को आकर्षित करने की इसकी क्षमता को दर्शाता है। टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स के साथ यह साझेदारी वैश्विक डेटा सेंटर केंद्र के रूप में हैदराबाद की प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगी।”

टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स के अध्यक्ष सचित आहूजा ने कहा कि तेलंगाना दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत बुनियादी ढांचे और प्रतिभाशाली कार्यबल का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करता है।

वहीं, निवेश और बुनियादी ढांचे में वैश्विक अग्रणी ब्लैकस्टोन ने 4,500 करोड़ रुपये के निवेश से यहां अत्याधुनिक 150 मेगावाट डेटा सेंटर सुविधा की स्थापना के साथ डेटा सेंटर परिवेश में उतरने की घोषणा की है।

सरकार ने बयान में कहा कि इस संबंध में एक एमओयू पर तेलंगाना सरकार और ब्लैकस्टोन ल्यूमिना (ब्लैकस्टोन की डेटा सेंटर इकाई) तथा जेसीके इन्फ्रा के बीच बुधवार को दावोस में डब्ल्यूईएफ बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए गए।

Budget: PWC, EY, Deloitte का एनालिसिस, Custom duty पर बजट में हो सकता है बड़ा एलान, कंपनियों के शेयर बनेंगे राकेट?

CRISIL, ICRA, S&P तीनों ने कहा, 5 साल में भारत का ये बिजनेस होगा 31 लाख करोड़ रुपये का

दुनिया की टॉप Audit एजेंसी की रिपोर्ट, इन सेक्टर्स में बरसेगा अब पैसा ही पैसा

 

 

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement