facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के एआई मॉडल को पूरी अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा: इंडस्ट्री

Advertisement

एआई इम्पैक्ट समिट में नीलेकणि, प्रेमजी, रोशनी नादर और मित्तल ने कहा- असली सफलता मॉडल बनाने से नहीं, बल्कि टेक्नॉलजी के व्यापक उपयोग और गवर्नेंस से तय होगी

Last Updated- February 20, 2026 | 9:20 AM IST

एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज जिस एक स्पष्ट थीम पर सहमत हुए हैं, वह यह है कि भारत का एआई मोमेंट मॉडल निर्माण में कामयाबी से कम, बल्कि इस बात से ज्यादा तय होगा कि टेक्नॉलजी को अर्थव्यवस्था में कितने असरदार तरीके से शामिल किया जाता है।

इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के साथ एआई इम्पैक्ट समिट में चर्चा के दौरान कहा, ‘बुनियादी मॉडल जो कर रहे हैं वह विकास की गति है, लेकिन हमने जो सीखा है वह यह है कि टेक्नॉलजी का प्रसार एक अलग खेल है। आप एक अरब तक टेक्नॉलजी कैसे पहुंचाते हैं।’

विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि एआई में भारत की प्रतिस्पर्धी बढ़त आकार के बजाय नियोजन पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि देश का फायदा ऐसे टैलेंट को विकसित करने में है जो एआई को कॉन्टेक्स्ट और जजमेंट के साथ इस्तेमाल कर सके और यह इंजीनियरों से आगे बढ़कर हेल्थकेयर, छोटे बिजनेस और प्रमुख परिचालन जैसे क्षेत्रों तक फैल सके। एआई को एक रूटीन टेक्नॉलजी चक्र के बजाय एक ढांचागत बदलाव बताते हुए एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी से वैल्यू क्रिएशन और जिम्मेदारी से नियोजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने जोर दिया कि एआई के दौर में असली फर्क सोच और गवर्नेंस की स्पष्टता से होगा।

इस बीच, सुनील भारती मित्तल ने मौजूदा बदलाव के बुनियादी स्वरूप पर जोर दिया और एआई को ‘कॉग्निशन का डिजिटाइजेशन’ बताया जो अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को ताकत प्रदान करेगा।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement