facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत इंटरनेट स्पीड में 56वें स्थान पर

Advertisement

ओकला की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मई में भारत की औसत मोबाइल रफ्तार वैश्विक रूप से तीन स्थान बेहतर हुई है।

Last Updated- June 21, 2023 | 11:09 PM IST
Urgent need for adjudication mechanism on online crime

वैश्विक मोबाइल इंटरनेट रफ्तार की नवीनतम रैंकिंग में भारत तीन स्थानों के सुधार के साथ 56वें स्थान पर आ गया है। ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की हालिया रैंकिंग में यह जानकारी दी गई।

मई के लिए जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मोबाइल डाउनलोड की औसत रफ्तार अप्रैल में 36.78 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) से बढ़कर मई में 39.94 एमबीपीएस हो गई। ओकला मासिक आधार पर दुनियाभर के मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की रफ्तार की रैंकिंग तय करती है।

ओकला की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मई में भारत की औसत मोबाइल रफ्तार वैश्विक रूप से तीन स्थान बेहतर हुई है। हालांकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत रफ्तार में भारत मई में एक स्थान नीचे खिसकते हुए 84वें स्थान पर आ गया है।

वहीं, फिक्स्ड औसत डाउनलोड रफ्तार में भारत का प्रदर्शन मई में 52.53 एमबीपीएस हो गया जबकि अप्रैल में यह 51.12 एमबीपीएस था। ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की मई रैंकिंग में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मोबाइल रफ्तार के मामले में सबसे आगे है जबकि मॉरीशस ने 11 स्थानों की छलांग लगाई है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंक डाउनलोड रफ्तार में सिंगापुर मई में सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है वहीं बहरीन ने 17 स्थानों की छलांग लगाई है।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement