facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एआई आधारित सेवाओं पर फोकस, इन्फीबीम एवेन्यूज ने बदला नाम- अब होगा एवेन्यूजएआई

Advertisement

गांधीनगर की इस कंपनी के मौजूदा संयुक्त प्रबंध निदेशक विश्वास पटेल को पदोन्नत करके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी बनाया जाएगा।

Last Updated- December 12, 2025 | 9:04 AM IST
Infibeam Avenues
Representational Image

फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज अपना नाम बदलकर एवेन्यूजएआई कर रही है। कंपनी अब भुगतान और डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित कार्यक्रमों पर ध्यान देने की योजना बना रही है। गांधीनगर की इस कंपनी के मौजूदा संयुक्त प्रबंध निदेशक विश्वास पटेल को पदोन्नत करके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी बनाया जाएगा। पटेल रोजमर्रा के कामकाज पर नजर रखेंगे और कंपनी की रणनीतिक योजनाओं को लागू करने का काम करेंगे तथा सीधे निदेशक मंडल को रिपोर्ट करेंगे।

कंपनी ने 11 दिसंबर, 2025 से पांच साल के लिए निहारिका वोरा को अतिरिक्त महिला निदेशक (गैर-कार्यकारी, स्वतंत्र) के तौर पर नियुक्त किया है। कंपनी को उम्मीद है कि इस रीब्रांडिंग से वह एआई आधारित सेवाओं वाले क्षेत्रों में कारोबार हासिल कर सकेगी। इन सेवाओं में फैसला लेना, विश्लेषण, स्वचालन वगैरह शामिल हैं।

इन्फीबीम एवेन्यूज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विशाल मेहता ने कहा, ‘आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस हमारी मूल्य श्रृंखला के लगभग हर स्तर को मजबूती देगी – ऑथराइजेशन और रूटिंग से लेकर धोखाधड़ी का पता लगाने, क्रेडिट स्कोरिंग, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, क्लाउड तकनीक और बड़े स्तर वाले आर्किटेक्चर तक।’ मेहता चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के तौर पर कंपनी के निदेशक मंडल की कमान संभालते रहेंगे।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह रीब्रांडिंग एवेन्यूजएआई को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एआई संचालित डिजिटल भुगतान कंपनी के रूप में स्थापित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। वैश्विक स्तर पर कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ओमान जैसे बाजारों में काम करती है।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 9:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement