facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, यूरोप बनेगा नया फोकस मार्केट

Advertisement

सभी आईटी कंपनियों के लिए अमेरिका प्रमुख बाजार रहा है और वह आम तौर पर उनके राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान देता है

Last Updated- January 23, 2026 | 10:19 PM IST
Persistent Systems
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स यूरोप में अपनी मौजूदगी का विस्तार और मुख्य भौगोलिक बाजार के रूप में अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने पर विचार कर रही है। लगभग सभी आईटी सेवा कंपनियों को प्रभावित करने वाले व्यापक आर्थिक हालात की अनिश्चितता और अस्थिरता के मद्देनजर वह ऐसा कर रही है। 

सभी आईटी कंपनियों के लिए अमेरिका प्रमुख बाजार रहा है और वह आम तौर पर उनके राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान देता है। लेकिन पर्सिस्टेंट के मामले में यह आंकड़ा 80 प्रतिशत से भी अधिक है। इसके विपरीत यूरोप ने 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी के राजस्व में केवल 8.5 प्रतिशत का योगदान दिया। कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक संदीप कालरा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम यूरोप में अपना राजस्व बढ़ाना चाहते हैं। बाजार में जो हो रहा है, उसे देखते हुए और वैसे भी हम यूरोप में राजस्व में कुछ और विविधता चाहेंगे। लक्ष्य दीर्घावधि के आधार पर 12 से 15 प्रतिशत के दायरे में होना है।’ 

Also Read: Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसले

इसके लिए कंपनी को अपनी अधिग्रहण रणनीति में बदलाव करना होगा, जो मुख्य रूप से क्षमता बढ़ाने के लिए छोटे-मोटे अधिग्रहण रही है। उन्होंने कहा, ‘अगर हम यूरोप जाते हैं, तो हम बड़े स्तर का अधिग्रहण करेंगे, जो हमें ग्राहकों की क्षमता तक पहुंच प्रदान करेगा। हमें ग्राहकों तक पहुंच की आवश्यकता है क्योंकि यूरोप में हमारे पास यही कमी है। इस लिहाज से अमेरिका में हमारे पास ग्राहक हैं तथा हम क्षमता और बढ़ाना चाहते हैं।’

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement