facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री 3.8 प्रतिशत बढ़ी, HP मार्केट का सबसे बड़ा प्लेयर

Advertisement

भारतीय पीसी बाजार में उपभोक्ता खंड में 2024 में 2.6 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। 

Last Updated- February 24, 2025 | 10:07 PM IST
Laptops are now available at home within minutes, companies are taking help of quick commerce to increase sales लैपटॉप अब मिनटों में घर पर, कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए क्विक कॉमर्स का ले रहीं सहारा

देश में ‘पर्सनल कंप्यूटर’ (पीसी) की बिक्री 2024 में सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत बढ़कर 1.44 करोड़ हो गई। बाजार अनुसंधान कंपनी आईडीसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईडीसी इंडिया, दक्षिण एशिया और एएनजेड के एसोसिएट उपाध्यक्ष (उपकरण शोध) नवकेंद्र सिंह ने कहा कि कमजोर होते रुपये से उपकरण की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर मूल्य-संवेदनशील एसएमबी (लघु और मध्यम व्यवसाय) और उपभोक्ता खंड पर पड़ सकता है। लेकिन सभी चुनौतियों के बावजूद, भारत के पीसी बाजार में 2025 में कम एकल अंक में वृद्धि देखने को मिलेगी। भारतीय उपभोक्ता पीसी बाजार में गेमिंग और एआई आधारित पर्सनल कंप्यूटर से वृद्धि हो रही है। 

आईडीसी के अनुमानों के अनुसार, वार्षिक आपूर्ति में लगभग एक प्रतिशत और तिमाही आपूर्ति में 1.8 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद एचपी 2024 में 30.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में सबसे आगे रही। 

आईडीसी वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में लेनोवो और डेल क्रमशः 7.3 प्रतिशत और 8.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 17.2 और 16.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ एचपी के बाद दूसरे स्थान पर रहे। 

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने एक बयान में कहा, ‘पारंपरिक पीसी बाजार (डेस्कटॉप, नोटबुक और वर्कस्टेशन सहित) ने 2024 में 3.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि से 1.44 करोड़ इकाई बेचीं। श्रेणी के आधार पर, नोटबुक और डेस्कटॉप की बिक्री में क्रमशः 4.5 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वर्कस्टेशन बिक्री में सबसे अधिक 10.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।’8 

भारतीय पीसी बाजार में उपभोक्ता खंड में 2024 में 2.6 प्रतिशत और दिसंबर 2024 तिमाही में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।  

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 10:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement