facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GenAI पर सामने आने लगी कुछ स्पष्टता: नंदन नीलेकणी

Advertisement

नीलेकणी ने कहा कि एआई की वास्तविक शक्ति सर्वोत्तम समाधान प्राप्त करने के लिए सभी विभिन्न मॉडलों और उपकरणों को व्यवस्थित करने से आएगी।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:42 PM IST
Infosys Nandan Nilekani

इन्फोसिस (Infosys) के चेयरमैन नंदन नीलेकणी का कहना है कि जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (GenAI) क्रांति अब अपने दूसरे वर्ष में है तथा पिछले 18 महीने के शोर और सुगबुगाहट से कुछ स्पष्टता उभरने लगी है।

नीलेकणी ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा ‘एआई विनाश की शुरुआती अतिशयोक्ति और आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) जैसी एआई की प्रगति से मानव विलुप्त होने का जोखिम शांत पड़ गया है। लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि किसी भी अन्य सामान्य प्रयोजन वाली तकनीक चाहे वह बिजली हो, परमाणु ऊर्जा हो, इंटरनेट हो या यहां तक कि आग जैसी खोज की तरह जेनएआई में जिम्मेदारी के दायरे में खोजबीन और विकास किए जाने पर अच्छे परिणाम मिलने की अपार संभावनाएं हैं।’

नीलेकणी ने कहा ‘इसके अलावा व्यापक एआई विनियमन की वकालत करने वाले प्रलय के उन कई भविष्यवक्ताओं ने स्व्यं को केवल संरक्षणवादी साबित किया है जो जेनएआई के लाभों को कुछ कंपनियों और निवेशकों तक सीमित रखना चाहते हैं। यह भी स्पष्ट है कि ऐसा कोई परिदृश्य नहीं होगा, जहां हमारे पास ‘सब को नियंत्रित करने के लिए एक मॉडल’ होगा।’

नीलेकणी ने कहा कि एआई (AI) की वास्तविक शक्ति सर्वोत्तम समाधान प्राप्त करने के लिए सभी विभिन्न मॉडलों और उपकरणों को व्यवस्थित करने से आएगी। उन्होंने कहा कि यह पिछली पीढ़ियों की प्रौद्योगिकी से बहुत अलग नहीं है।

इसके अलावा शक्तिशाली ओपन-सोर्स वाले एआई मॉडल के उदय ने कठिन कारोबारी और सामाजिक चुनौतियों को हल करने के लिए एआई की तैनाती को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे एआई विकसित हो रही है, यह स्पष्ट हो रहा है कि एंटरप्राइज एआई उपभोक्ता एआई से काफी अलग होगी।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement