facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

STT Global ने डेटा सेंटर्स के लिए मुंबई में खरीदी ₹282 करोड़ की जमीन, रेप्रो इंडिया से हुआ सौदा

Advertisement

एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स की देश के 10 भारतीय शहरों में मौजूदगी है। इनमें 30 इकाइयां और 400 मेगावॉट का संयुक्त आईटी लोड शामिल है

Last Updated- June 06, 2026 | 9:10 AM IST
Data Center
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डेटा सेंटर विकसित करने के लिए एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने नवी मुंबई में 282 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है। इससे मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में डेटा सेंटर क्षेत्र में रियल एस्टेट के सौदों में इजाफा हुआ। 

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी सीआरई मैट्रिक्स से मिले सौदे के दस्तावेजों के अनुसार इस संपत्ति में 14,093 वर्ग मीटर के भू-खंड के साथ-साथ 6,828 वर्ग मीटर का मौजूदा बिल्ट अप ढांचा शामिल है।

एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने यह जमीन मुंबई की प्रकाशन उद्योग सेवा कंपनी रेप्रो इंडिया लिमिटेड से खरीदी है। एसटीटी ने 22 मई, 2026 को इसकी रजिस्ट्री कराई और इसके लिए 2.55 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क दिया। एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स की यह जमीन नवी मुंबई के खैराने ग्राम में एमआईडीसी के टीटीसी औध्योगिक क्षेत्र में स्थित है। एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स और रेप्रो इंडिया को भेजे गए बिज़नेस स्टैंडर्ड के ईमेल सवालों का जवाब नहीं मिला है।

एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स की देश के 10 भारतीय शहरों में मौजूदगी है। इनमें 30 इकाइयां और 400 मेगावॉट का संयुक्त आईटी लोड शामिल है। उसकी वेबसाइट के अनुसार कंपनी नवी मुंबई क्षेत्र में तीन डेटा सेंटर संचालित करती है। 

पिछले महीने एमेजॉन डेटा सर्विसेज इंडिया ने लोढ़ा डेवलपर्स से 125.13 करोड़ रुपये में एमएमआर के पलावा में 10.6 एकड़ (लगभग 42,955 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी थी। 

एमेजॉन ने नवंबर 2024 में पलावा में एक डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 450 करोड़ रुपये में लगभग 38.18 एकड़ जमीन खरीदी थी। 

Advertisement
First Published - June 6, 2026 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement