facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेक महिंद्रा ने अपनाया माइक्रोसॉफ्ट का कोपायलट

Advertisement

टेक महिंद्रा 5,000 डेवलपरों के लिए माइक्रोसॉफ्ट का गिटहब कोपायलट भी तैनात करेगी, जिससे उत्पादकता में 35 से 40 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है।

Last Updated- July 09, 2024 | 10:28 PM IST
Tech Mahindra

देश की सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) 15 स्थानों पर 1,200 से ज्यादा ग्राहकों और 10,000 कर्मचारियों के लिए ‘कार्यस्थल अनुभव’ को आधुनिक बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI) टूल कोपायलट का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने आज यह जानकारी दी।

टेक महिंद्रा 5,000 डेवलपरों के लिए माइक्रोसॉफ्ट का गिटहब कोपायलट भी तैनात करेगी, जिससे उत्पादकता में 35 से 40 प्रतिशत का इजाफा होने की उम्मीद है।

टेक महिंद्रा के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए प्रत्येक कर्मचारी को श्रेष्ठता प्रदान करने और नवाचार के लिए सशक्त बनाकर कार्यस्थल अनुभव को नए ढंग से परिभाषित करना है। हम केवल एक ही टूल नहीं अपना रहे हैं, बल्कि हम अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए काम के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के साथ यह सहयोग तथा माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए कोपायलट और गिटहब कोपायलट की शुरुआत भी एआई को सभी के लिए सुलभ बनाने की टेक महिंद्रा की प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण कदम है।’

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ सहयोग के तहत टेक महिंद्रा ने ग्राहकों को एआई टूल की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए समर्पित कोपायलट की कवायद शुरू की है। इसमें कहा गया है, ‘कवायद में ग्राहकों को मूल्यांकन और तैयारी में मदद करने के लिए कार्यबल प्रशिक्षण शामिल होगा, जो किसी संगठन में हर क्षेत्र और हर कार्य में एआई को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिए महत्वपूर्ण है।’

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement