facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS में तीन तिमाहियों बाद बढ़ी कर्मचारियों की संख्या, कंपनी ने जून तिमाही में 5400 कर्मी जोड़े

Advertisement

एक्सेंचर (Accenture) के बाद टीसीएस कर्मचारियों की संख्या में शुद्ध स्तर पर वृद्धि की घोषणा करने वाली दूसरी फर्म बन गई है।

Last Updated- July 11, 2024 | 11:25 PM IST
TCS

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पहली तिमाही में 5,452 कर्मियों की शुद्ध वृद्धि दर्ज करने की घोषणा की है। यह वृद्धि तीन तिमाहियों की सुस्ती (कर्मियों की नियुक्ति के संदर्भ में) के बाद दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के अंत में टीसीएस के कुल कर्मियों की संख्या बढ़कर 6,06,998 हो गई।
वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 11,000 फ्रेशर भी शामिल किए।

कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि 11,000 में ऐसे फ्रेशर भी शामिल हैं जिनकी पिछले वित्त वर्ष में नियुक्ति में देरी हुई थी।

वित्तीय नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान लक्कड़ ने कहा, ‘11,000 में से कुछ फ्रेशर पिछले साल के हैं, हालांकि यह एक छोटा सा हिस्सा है। हमारे पास पिछले साल का कोई बैकलॉग नहीं है। आगे चलकर हम जो भी कर्मचारी जोड़ेंगे, वे इस साल ऑफर लेटर पाने वाले फ्रेशर्स होंगे।’

एक्सेंचर (Accenture) के बाद टीसीएस कर्मचारियों की संख्या में शुद्ध स्तर पर वृद्धि की घोषणा करने वाली दूसरी फर्म बन गई है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंसल्टिंग एवं आईटी सेवा फर्म के कर्मियों की संख्या वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के अंत में 7,882 तक बढ़ गई थी, जिसके साथ कुल आंकड़ा 750,200 पर पहुंच गया था।

कंपनी की एट्रीशन दर (Attrition rate) भी पिछले 13 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2024 में टीसीएस के कुल कर्मियों की संख्या वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले 13,249 तक घट गई थी।

लक्कड़ ने कहा कि भले ही कंपनी ने इस साल कैम्पस से 40,000 नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन हालात काफी हद तक वृहद स्थिति पर निर्भर करेंगे। लक्कड़ ने कहा, ‘यह हमारी मुख्य रणनीति है और हम इस आंकड़े तक पहुंचने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बारे में हम वर्ष के दौरान आगे बढ़ने के साथ ही निर्णय लेंगे।’

टीसीएस (TCS) ने कहा कि 70 फीसदी कर्मचारी ऑफिस लौट आए हैं, लक्कड़ ने भी माना कि जो लोग ऑफिस नहीं आ रहे हैं, उसका प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘लोगों के ऑफिस न आने से कुछ परिणाम सामने आते हैं। हम इसका विवरण या प्रभाव की मात्रा नहीं बता सकते। हम कर्मचारियों में अनुशासन लाना चाहते हैं।’पहली तिमाही में एट्रीशन 12.1 प्रतिशत रही, जो पूर्ववर्ती तिमाही के 12.5 प्रतिशत से कम है।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement