facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WhatsApp ने भारत में 97 लाख अकाउंट को किया बैन, कंपनी बोली- यूजर जिम्मेदारी से करें प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

Advertisement

WhatsApp ने यूजर्स से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। इसके लिए उसने कुछ आसान टिप्स भी शेयर किए गए हैं।

Last Updated- April 01, 2025 | 4:31 PM IST
WhatsApp Update
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pixabay

WhatsApp Account Ban: मेटा के स्वामित्व वाली मशहूर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने मंगलवार को बताया कि उसने फरवरी 2025 में भारत में 97 लाख से अधिक अकाउंट्स को बैन कर दिया है। यह कार्रवाई WhatsApp के नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने के चलते की गई। खास बात यह है कि इनमें से 14 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत से पहले ही बैन कर दिया गया था। यह जानकारी WhatsApp ने अपनी मासिक सुरक्षा रिपोर्ट में दी है, जो हर महीने जारी की जाती है। इस रिपोर्ट में यूजर्स को सुरक्षित रखने और प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए हैं।

WhatsApp ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “फरवरी 2025 के लिए, भारत में 97 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें से 14 लाख से अधिक अकाउंट्स पर किसी भी यूजर की शिकायत से पहले ही रोक लगा दी गई थी।” कंपनी ने यह भी बताया कि वह यूजर्स की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए WhatsApp ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों का इस्तेमाल किया है। साथ ही डेटा साइंटिस्ट्स और विशेषज्ञों की टीम भी इस काम में जुटी हुई है।

‘जिम्मेदारी से करें WhatsApp का इस्तेमाल’

WhatsApp ने यूजर्स से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। इसके लिए कुछ आसान टिप्स भी शेयर किए गए हैं, जैसे दूसरों की निजता का सम्मान करना, बार-बार मैसेज (स्पैम) न भेजना और ब्रॉडकास्ट लिस्ट का सही तरीके से उपयोग करना।

साथ ही कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रखेगी ताकि प्लेटफॉर्म पर गलत व्यवहार को रोका जा सके। WhatsApp ने कहा कि वह प्रयास के साथ भारत में अपने करोड़ों यूजर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि WhatsApp यूजर्स को सुरक्षित अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया, “IT नियम 2021 के तहत, हमारी नई रिपोर्ट में यूजर्स से मिली शिकायतों, हमारे द्वारा की गई कार्रवाइयों और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई है। इसमें वे अकाउंट्स भी शामिल हैं, जिन्हें शिकायत से पहले ही बैन किया गया।”

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement