facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Total ने घटाई CNG और PNG की कीमतें, आम उपभोक्ताओं को मिलेगी सीधी राहत

Advertisement

कंपनी ने कहा कि सीएनजी और घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में अधिकतम चार रुपये तक की कटौती हुई है

Last Updated- January 02, 2026 | 11:26 PM IST
Adani Group
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अदाणी समूह और फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटालएनर्जीज के संयुक्त उद्यम अदाणी टोटाल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने कई बाजारों में सीएनजी और खाना पकाने के लिए पाइप से मिलने वाली प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती की है। इससे आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों को सीधी राहत मिली है।

कंपनी ने कहा कि सीएनजी और घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में अधिकतम चार रुपये तक की कटौती हुई है। यह कटौती पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा किए गए ऐतिहासिक शुल्क सुधार के बाद की गई है। इसके तहत गैस परिवहन शुल्क को सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे सिटी गैस वितरकों की लागत कम हुई।

एटीजीएल ने कहा कि कीमतों में कटौती क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग है, जो परिवहन जोन पर निर्भर है। गुजरात और उससे सटे मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र क्षेत्रों में सीएनजी अब 0.50 रुपये से 1.90 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। यहां पीएनजी की कीमत में अधिकतम 1.10 रुपये प्रति मानक घन मीटर की कमी आई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-एनसीआर, उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत 1.40 रुपये से 2.55 रुपये प्रति किलोग्राम तक घटी है। यहां पीएनजी 1.10 रुपये से 4.00 रुपये प्रति मानक घन मीटर तक सस्ती हुई है।

टॉरंट गैस ने घटाए सीएनजी, पीएनजी के दाम

शहरी गैस वितरण कंपनी टोरेंट गैस ने शुक्रवार को अपने परिचालन क्षेत्रों में सीएनजी की खुदरा कीमत में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक और घरेलू पीएनजी में दो रुपये प्रति मानक घन मीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। टॉरंट समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के बाद सीएनजी की कीमत पेट्रोल की तुलना में 43 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी। यह राहत देशभर में राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़े टॉरंट गैस के परिचालन क्षेत्रों में लागू होगी। 

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement