facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 अगस्त से नए रेट लागू होंगे

Advertisement

घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Last Updated- July 31, 2025 | 11:38 PM IST
LPG Shortage
प्रतीकात्मक तस्वीर

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वज़न वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। 1 अगस्त 2025 से यह कटौती प्रभावी होगी। अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹33.50 सस्ता हो जाएगा। नए दामों के अनुसार, दिल्ली में एक 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1,631.50 में मिलेगा।

हालांकि, घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को अभी राहत नहीं मिली है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले 1 जुलाई को इनकी कीमत ₹58.50 घटाई गई थी।

तेल कंपनियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह संशोधन देशभर में 1 अगस्त से लागू होगा। कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement