facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Windfall Tax में हुई कटौती, तेल कंपनियों को होगा फायदा

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 8:38 AM IST
WIndfall tax

केंद्र सरकार ने एक बार फिर विंडफॉल टैक्स बदलाव किया है। इस बार सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। कच्चे तेल, डीजल और जेट फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स को घटाया गया है। घरेलू बाजार में उत्पादित कच्चे तेल (Crude Oil) पर विंडफॉल टैक्स को 200 रुपये प्रति टन घटाकर 1900 रुपए प्रति टन कर दिया गया है पहले ये 2100 रुपए प्रति टन था। वहीं जेट फ्यूल (ATF) पर 1 रुपये प्रति लीटर की कटोती की है। अब ATF 3.5 रुपए प्रति लीटर हो गया है पहले इसका दाम 4.5 रुपए प्रति लीटर था।

डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में डेढ़ रुपये की कटौती की गई है। अब ये 6.5 रुपए प्रति लीटर से घटकर 5 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा। पहले भी पेट्रोल निर्यात पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता था।

इससे पहले विंडफॉल टैक्स बढ़ाया गया था

इससे पहले 2 जनवरी को विंडफॉल टैक्स में प्रति टन के हिसाब से 400 रुपये की बढ़त की गई थी। यानी घरेलू स्तर उत्पादित हुए कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 1700 रुपए प्रति टन से बढ़ाकर 2100 रुपए प्रति टन कर दिया गया था।

वहीं डीजल एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, पहले ये ड्यूटी 5 रुपए की लगती थी, जिसे बढ़ाकर 6.5 रुपए कर दिया गया। इसके अलावा ATF पर इसे 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाया गया था।

ऑयल कंपनियों पर रहेगा फोकस

विंडफॉल टैक्स घटने से तेल कंपनियों को फायदा होगा। आज रिलायंस, ONGC, गेल इंडिया, ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों के स्टॉक में एक्शन दिख सकता है।

क्या होता है विंडफॉल टैक्स

विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है, जिन्हें किसी खास तरह की परिस्थितियों में इमिडिएट रूप से काफी लाभ होता है। भारत की तेल कं‍पनियां इसका अच्‍छा उदाहरण हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया।  इससे तेल कंपनियों को काफी फायदा मिला था। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल कंपनियां भारी मुनाफा काट रही थीं, इसलिए उन पर विंडफॉल टैक्स लगाया गया था।  भारत ही नहीं इटली और यूके ने भी अपनी एनर्जी कंपनियों पर यह टैक्स लगाया था।

विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है, जिन्हें किसी खास तरह या परिस्थितियों में एकदम से काफी लाभ हो रहा हो।

अमूमन सरकारें इस तरह के प्रॉफिट पर टैक्स के सामान्य रेट के ऊपर वन-टाइम टैक्स लगाती है। इसे विंडफॉल टैक्स कहते हैं। यह टैक्स वे कंपनियां या इंडस्ट्री चुकाती है जो खास परिस्थितियों के कारण फायदा कमा रही होती हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण तेल कंपनियां भारी मुनाफा काट रही थीं, इसलिए उन पर विंडफॉल टैक्स लगाया गया था। भारत ही नहीं इटली और यूके ने भी अपनी एनर्जी कंपनियों पर यह टैक्स लगाया था।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement