facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर में डीजल-पेट्रोल की मांग बढ़ी, एटीएफ की घटी

Advertisement

देश में सर्वाधिक खपत होने वाले ईंधन डीजल की मांग सितंबर में 6,768 हजार टन रही

Last Updated- October 01, 2025 | 10:49 PM IST
diesel-petrol

भारत में सितंबर महीने के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में डीजल की मांग 6.27 प्रतिशत बढ़ी है। हाल में वस्तु एवं सेवा कर में की गई कटौती के कारण माल ढुलाई बढ़ने और त्योहारों के कारण व्यक्तिगत आवाजाही में तेजी के कारण ऐसा  हुआ है। अगस्त में मांग सिर्फ 0.91 प्रतिशत बढ़ी थी, जबकि जुलाई और जून में खपत क्रमशः 2.15 प्रतिशत और 1.23 प्रतिशत बढ़ी थी।

पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनॉलिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक देश में सर्वाधिक खपत होने वाले ईंधन डीजल की मांग सितंबर में 6,768 हजार टन रही, जो पिछले साल सितंबर में 6,369 हजार मीट्रिक टन थी।

पेट्रोल की खपत में भी 7.5 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर में 3,385 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई। वहीं रसोई गैस की मांग 6.47 प्रतिशत बढ़कर 2,901 हजार मीट्रिक टन हो गई है। बहरहाल विमान ईंधन की खपत में 1.32 प्रतिशत की कमी आई है।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement