facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2050 तक भारत में तेल की मांग दोगुनी होकर 90 लाख बैरल प्रतिदिन होने का अनुमान

Advertisement

ऊर्जा क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज बीपी को उम्मीद है कि देश में प्राकृतिक गैस की खपत 2050 तक 1 से 3 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ेगी, जिसमें औद्योगिक मांग वृद्धि की प्रमुख चालक होगी

Last Updated- October 06, 2025 | 11:13 PM IST
Brent Crude Price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ऊर्जा क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज बीपी के मुख्य अर्थशास्त्री स्पेंसर डोल ने कहा कि भारत में तेल की मांग 2023 के 50 लाख बैरल प्रतिदिन से बढ़कर 2050 में 90 लाख बैरल प्रति दिन  होने की उम्मीद है। यह कुल वैश्विक खपत का 10 प्रतिशत होगा।

बीपी के मौजूदा ट्रैजेक्ट्री के मुताबिक भारत की ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत कोयला बना रह सकता है।  2050 में कुल ऊर्जा मिश्रण में इसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से ऊपर रहेगी, जबकि ‘2 डिग्री से नीचे’ परिदृश्य में यह तेजी से गिरकर 16 प्रतिशत रह जाएगी। ‘मौजूदा ट्रैजेक्ट्री’ उस व्यापक राह को दिखाता है, जिस पर वैश्विक ऊर्जा प्रणाली वर्तमान में चल रही है, जबकि ‘2 डिग्री से नीचे’ परिदृश्य यह पता लगाता है कि यदि दुनिया उत्सर्जन में बहुत अधिक कटौती करती है तो प्रणाली कैसे विकसित हो सकती है।

बीपी को उम्मीद है कि देश में प्राकृतिक गैस की खपत 2050 तक 1 से 3 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ेगी, जिसमें औद्योगिक मांग वृद्धि की प्रमुख चालक होगी।  

बीपी ने कहा कि भारत की प्राथमिक ऊर्जा खपत तेजी से बढ़ेगी। दोनों परिदृश्यों में 2023 के 7 प्रतिशत से बढ़कर 2050 तक देश की मांग, वैश्विक मांग का 12 प्रतिशत होगी। 

ऊर्जा दिग्गज ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि और बढ़ती समृद्धि के कारण हर परिदृश्य में भारत में तेल की मांग बढ़ेगी। 

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement