facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेत

Advertisement

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है लेकिन टैरिफ अभी भी लागू हैं, इसलिए अब इन्हें हटाने पर विचार किया जा सकता है

Last Updated- January 24, 2026 | 1:58 PM IST
Scott Bessent
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट | फाइल फोटो

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि भारत पर रूसी तेल खरीदने के कारण लगाया गया 25 फीसदी का टैरिफ हटाने का एक रास्ता निकल सकता है। उन्होंने पॉलिटिको को दिए इंटरव्यू में बताया कि हाल के महीनों में भारत ने रूसी क्रूड ऑयल की खरीदारी काफी कम कर दी है, जिससे ये टैरिफ अब हटाने लायक हो सकता है।

बेसेंट ने इसे ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति की कामयाबी बताया। उन्होंने कहा, “हमने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और अब भारतीय रिफाइनरियों की रूसी तेल की खरीदारी लगभग खत्म हो गई है। ये एक बड़ी सफलता है।” 

उनके मुताबिक, टैरिफ अभी भी लागू हैं, लेकिन अब इन्हें हटाने पर विचार किया जा सकता है।

रूसी तेल की खरीद में बड़ा बदलाव

यूक्रेन युद्ध से पहले भारत के रिफाइनरियों में रूसी क्रूड का हिस्सा सिर्फ 2-3 फीसदी था। लेकिन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों के सैंक्शन की वजह से रूस ने तेल बहुत सस्ते दामों पर बेचना शुरू किया। इससे भारत ने रूसी तेल की खरीद बढ़ा दी और ये हिस्सा हाई टीन (15-19 फीसदी) तक पहुंच गया। इससे भारतीय रिफाइनरियों को अच्छा मुनाफा भी हुआ।

Also Read: भारत ब्राजील से तेल की खरीद दोगुनी करेगा, BPCL-पेट्रोब्रास 78 करोड़ डॉलर के समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

लेकिन अमेरिका ने ट्रंप प्रशासन में ये टैरिफ लगाकर भारत को रूसी तेल से दूर करने की कोशिश की। बेसेंट के अनुसार, अब भारतीय रिफाइनरियां रूसी सप्लाई कम करके पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से ज्यादा तेल ले रही हैं।

यूरोप पर सख्त टिप्पणी

बेसेंट ने यूरोपीय देशों की भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि यूरोप वाले एक तरफ रूस के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन दूसरी तरफ भारतीय रिफाइनरियों से बने रिफाइंड प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जो रूसी क्रूड से बने होते हैं। इससे यूरोप अनजाने में रूस की जंग को फंडिंग दे रहा है। उन्होंने इसे ‘व्यंग्य और मूर्खता’ का काम बताया।

भारत की तरफ से हमेशा यही रुख रहा है कि तेल की खरीदारी पूरी तरह ग्लोबल मार्केट और मौजूदा हालात पर निर्भर करती है।

Advertisement
First Published - January 24, 2026 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement