facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडियन ऑयल करेगी 61 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश, पारादीप में बनेगा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 6:45 PM IST
Indian Oil

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ओडिशा के पारादीप में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स बनाने पर 61,077 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह किसी एक स्थान पर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश होगा।

आईओसी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पारादीप में 61,077 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पेट्रोरसायन परिसर (पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स) बनाने के प्रस्ताव पर पहले चरण की मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि पारादीप पेट्रोरसायन परिसर की स्थापना की परियोजना किसी एक स्थान पर उसका सबसे बड़ा निवेश होगा। हालांकि, कंपनी ने इस परियोजना के पूरा होने की कोई समयसीमा नहीं बताई।

यह परियोजना आईओसी की कायाकल्प योजना का हिस्सा है। इसके तहत कंपनी अपनी पेट्रोकेमिकल गहनता बढ़ाकर कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव से खुद को सुरक्षित करना चाहती है।

पेट्रोलियम गहनता का आशय कच्चे तेल के उस प्रतिशत से है जिसे शोधित कर सीधे रसायन में बदल दिया जाता है। आमतौर पर कच्चे तेल का शोधन कर पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ईंधन बनाए जाते हैं। लेकिन कच्चे तेल को सीधे पेट्रोरसायन में भी तब्दील किया जा सकता है जिनका इस्तेमाल प्लास्टिक एवं अन्य सामग्रियां बनाने में होता है।

फिलहाल इंडियन ऑयल की पेट्रोरसायन गहनता पांच-छह प्रतिशत ही है लेकिन कंपनी इसे 10-12 प्रतिशत तक पहुंचाने की मंशा रखती है।

IOC के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी की पानीपत और पारादीप स्थित नई रिफाइनरी की पेट्रोकेमिकल सघनता 15-20 प्रतिशत तक है और उसे 25 प्रतिशत तक ले जाने की योजना है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement