facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से इंडियन ऑयल की नकदी पर दबाव बढ़ सकता है, हालांकि मजबूत बैंकिंग और सरकारी मदद से बड़ी राहत की उम्मीद है

Last Updated- May 23, 2026 | 10:49 AM IST
Indian Oil
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी संघर्ष और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वित्तीय सुरक्षा और नकदी की स्थिति कमजोर होने की संभावना है। हालांकि एसऐंडपी ग्लोबल ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि कंपनी के मजबूत बैंकिंग संबंध और फंडिंग बाजारों तक पहुंच के कारण नकदी की कम अवधि का दबाव कम हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कंपनी के पास बैंकों के साथ उपलब्ध प्रतिबद्ध और गैर-प्रतिबद्ध कार्यशील पूंजी है। उसने कमर्शल पेपर जारी कर फंड जुटाने का बेहतर रिकॉर्ड बनाया है। हमारे विचार में ओएनजीसी, ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल), और गेल (इंडिया) लिमिटेड में आईओसीएल की अल्पांश हिस्सेदारी से जरूरी पड़ने पर मदद मिलेगी, जिनका संयुक्त बाजार मूल्य 3 अरब डॉलर से अधिक है।’

 कच्चे तेल की उच्च कीमतों के बीच बढ़ते नुकसान के कारण इंडियन ऑयल ने भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। एसऐंडपी ने कहा कि यदि कंपनी वित्तीय तनाव में आती है तो इंडियन ऑयल को भारत सरकार से असाधारण सहायता मिल सकती है। सरकार ने तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को राहत प्रदान करने के लिए हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के नतीजे एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की उम्मीदों से बेहतर रहे, जिसमें 400 अरब रुपये का फ्री ऑपरेटिंग कैश फ्लो और लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये का समायोजित ऋण था।

रिपोर्ट में कहा गया है,  ‘मात्रा में बेहतर वृद्धि, उच्च रिफाइनिंग मार्जिन और कार्यशील पूंजी लाभ के परिणामस्वरूप वर्ष के लिए एबिटा 760 अरब रुपये से अधिक रहा। मजबूत आय वृद्धि और विस्तार पर कंपनी के अनुशासित खर्च को देखते हुए हमारा अनुमान है कि आईओसीएल का समायोजित ऋण एबिटा अनुपात वित्त वर्ष 2026 में पिछले वित्त वर्ष के 2.2 की तुलना में 2 गुना से नीचे गिर गया है।’

Advertisement
First Published - May 23, 2026 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement