facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 1:33 PM IST
crude oil

भारत का रूस से सस्ते कच्चे तेल का आयात मई माह में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि अब रूस से आयात सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका से सामूहिक रूप से खरीदे गए तेल के आंकड़े को भी पार कर गया है।

ऊर्जा की खेप की निगरानी करने वाली वॉर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने मई में रूस से प्रतिदिन 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया, जो अप्रैल के पिछले उच्चस्तर से 15 प्रतिशत अधिक है। अब भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत हो गई है। यह हाल के बरसों में किसी एक देश के लिए सबसे अधिक हिस्सेदारी है।

भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात पश्चिम एशिया के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं की कीमत पर बढ़ा है। मई में सऊदी अरब से तेल का आयात घटकर 5,60,000 टन पर आ गया। यह फरवरी, 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है।

मई में तेल निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक की भारत के कच्चा तेल आयात में हिस्सेदारी घटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 39 प्रतिशत पर आ गई। किसी समय ओपेक की भारत की तेल खरीद में 90 प्रतिशत तक हिस्सेदारी होती थी।

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। यह लगातार आठवां महीना है जबकि रूस, भारत का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

कच्चे तेल को रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है। इराक ने मई में भारत को 8.3 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) तेल का निर्यात किया। वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने 2,03,000 बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति की। आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान अमेरिका से आयात 1,38,000 बैरल प्रतिदिन रहा।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 1:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement