facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल संकट में रूस बना भारत का भरोसेमंद साथी, इजरायल-ईरान संघर्ष से मची उथल-पुथल

Advertisement

इजरायल-ईरान संघर्ष से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन रूस से बढ़े आयात ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत देने में मदद की है।

Last Updated- June 13, 2025 | 11:02 PM IST
crude oil price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ईरान पर इजरायल के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। आशंका है कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष और बढ़ेगा, जिससे अशांत पश्चिम एशियाई क्षेत्र में वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ेगा और कच्चा तेल महंगा हो जाएगा। यदि हालात इसी अनुमान के मुताबिक आगे बढ़े तो इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा बाधित हो सकती है।

ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत अपने कच्चे तेल की 85 प्रतिशत से अधिक जरूरत आयात से पूरी करता है। हालांकि इससे कुछ हद तक ही असर पड़ेगा, क्योंकि भारत ने सफलतापूर्वक अपने तेल आयात के स्रोतों का विस्तार कर लिया है और जरूरत के हिसाब से इन स्रोतों का उपयोग किया जाएगा।

भारत के कुल आयात मूल्य में कच्चे तेल के आयात की हिस्सेदारी अप्रैल, 2018 से बीते 7 वर्षों के दौरान तमाम उतार-चढ़ाव के बीच कम होती गई है। वित्त वर्ष 19 से अब तक भारतीय बास्केट के तेल की कीमतें औसत वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के करीब ही रही हैं।

यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण प्रतिबंध लगने के बाद रूस ने रियायती कीमतों पर अपना कच्चा तेल बेचना शुरू किया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए कच्चा तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी बढाई गई। दूसरी ओर, पश्चिम एशिया से आयात कम हो गया।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement