facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति घटाएगा कुवैत

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 11:20 PM IST
Oil Supply

कुवैत ने एशिया के कुछ तेलशोधकों को अपने सालाना सौदे से कम तेल लेने को कहा है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि अल जोउर रिफाइरी इस साल के अंत तक पूरी तरह उत्पादन शुरू हो पाएगा। इस मामले से जुड़े 3 रिफाइनिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कुवैत से कम आपूर्ति होने पर पश्चिम एशिया से एशिया को आपूर्ति घटेगी और खासकर चीन में मांग बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिलेगा। चीन विश्व का सबसे बड़ा आयातक है और उम्मीद है कि इस साल चीन में मांग सामान्य हो जाएगी।

भारत के दो रिफाइनरों और एक जापानी रिफाइनर से जुड़े सूत्रों ने रॉयटर्स से कहा कि केपीसी ने कुछ खरीदारों को सूचित किया है कि कुवैत एक्सपोर्ट ब्लेंड क्रूड की आपूर्ति अप्रैल से शुरू हो रहे नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में कम हो सकती है।

इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा तेलशोधक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अप्रैल से शुरू हो रहे वर्ष में कुवैत से सालाना तेल खरीद में 20 प्रतिशत या 20,000 बीपीडी की कटौती करेगा।

भारतीय रिफाइनिंग के दूसरे सूत्र ने कहा कि कुवैत ने उनकी फर्म से भी संपर्क किया है और अगले वित्त वर्ष के दौरान हुए सावधि सौदे से कम तेल लेने को कहा है।

इस सिलसिले में केपीसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (केपीसी) की सहायक इकाई कुवैत इंटीग्रेटेड पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी वालीद अल बद्र ने पिछले सप्ताह कहा था कि कुवैत ने अल जऊर रिफाइनरी का दूसरा चरण शुरू किया है।

जापान के रिफाइनिंग सूत्रों ने यह नहीं बताया कि केपीसी आपूर्ति में कितनी कटौती करेगी, लेकिन कहा कि केपीसी ने जापान की अन्य रिफाइनरीज से भी आपूर्ति में कमी पर बात के लिए संपर्क किया है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement