facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन महंगाई से राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट

Advertisement

LPG Cylinder Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की घटी दी गई है।

Last Updated- August 01, 2023 | 11:49 AM IST
LPG Cylinder price

LPG Cylinder Price: 1 अगस्त (मंगलवार) को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों  (Oil Marketing Companies) ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (commercial LPG cylinder Price) की कीमतों में कटौती कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की घटी दी गई है।

इस बड़े बदलाव के बाद से देश की राजधानी नई दिल्ली में अब में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये है। बता दें कि 4 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1780 रुपये हो गए थे।

इन शहरों में क्या हैं LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों  द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद जानें देश के महानगरों में कितने में मिलेगा 19 किलो वाले सिलेंडर-

  • दिल्ली – 1,680 रुपये
  • कोलकाता -1802.50 रुपये
  • मुंबई – 1640.50 रुपये
  • चेन्नई – 1852.50 रुपये

ये भी पढ़ें : Windfall Tax: कच्चे तेल पर सरकार ने बढ़ाया टैक्स, डीजल के निर्यात पर भी ड्यूटी; जानें क्या होगा असर?

घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

सरकारी तेल कंपन‍ियों ने घरेलू गैस सिलेंडर (वजन 15 किलो से साढ़े 16 किलोग्राम तक होता है) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि मार्च में घरेलू एलपीजी की कीमतों में 50 रुपये तक का इजाफा हुआ था। देश की राजधानी में घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं मुंबई में रसोई गैस की कीमत 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्‍नई में रसोई गैस की कीमत 1118.50 रुपये है।

ऐसे चेक कर सकते हैं LPG  के प्राइस

एलपीजी के लेटेस्ट रेट जानने के लिए ग्राहक IOCL की आधिकारिक वेबसाइट- iocl.com/prices-of-petroleum-products  पर जा सकते हैं। यहां पर आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के भी ताजा दाम देखने को मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Niti Aayog ने दिए PLI जैसे कई सुझाव, बढ़ेगी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement