facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूरोपीय प्रतिबंधों के बाद पहली बार नायरा एनर्जी ने किया पेट्रोल का निर्यात, वाडिनार से भेजा टैंकर

Advertisement

EU प्रतिबंधों के बीच रूस समर्थित नायरा एनर्जी ने पहली बार पेट्रोल टैंकर भेजा। शिपिंग डेटा के अनुसार कंपनी अब डीजल निर्यात की भी तैयारी में है।

Last Updated- August 05, 2025 | 9:55 PM IST
Crude Oil
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रूस समर्थित भारतीय रिफाइनर नायरा एनर्जी ने यूपोरीय संघ द्वारा 18 जुलाई को प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पहली बार पेट्रोल कार्गो का निर्यात किया है। शिपिंग से जुड़े 4 सूत्रों और एलएसईजी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सूत्रों और एलएसईजी शिपिंग के आंकड़ों के मुताबिक टेंपेस्ट ड्रीम नाम का एक टैंकर 43,000 टन (3,63,350 बैरल) पेट्रोल लेकर सोमवार को निकला है। 

शिपिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि जून में ब्रिटेन द्वारा प्रतिबंधित जहाज सोहार, ओमान के लिए निकला है, हालांकि खरीदार के विस्तृत ब्योरे की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

मुंबई की नायरा एनर्जी ने इस सिलसिले में रॉयटर्स के सवाल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। 

दूसरा जहाज सार्ड इस समय पश्चिमी भारतीय बंदरगाह वाडिनार पर है। इसका उपयोग नायरा करती है। दो सूत्रों और एलएसईजी शिपिंग के आंकड़ों के अनुसार यह लगभग 43,000 टन डीजल ले जाने के लिए तैयार है।

प्रतिबंधों के कारण जहाज मिलने और बंदरगाह से ईंधन बेचने में कठिनाइयों के कारण नायरा को वाडिनार में अपनी 4,00,000 बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाली रिफाइनरी में कच्चे तेल की आपूर्ति कम करने के लिए बाध्य होना पड़ा है। नायरा के भारत में 6,600 पेट्रोल पंप हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने सरकारी ईंधन विक्रेताओं से घरेलू बिक्री के लिए संपर्क साधा है। 

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement