facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oil India का चौथी तिमाही में मुनाफा 18% बढ़ा, कंपनी ने किया 1:2 बोनस शेयर का ऐलान

Advertisement

ओआईएल (OIL) ने कहा कि उसके बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर (प्रत्येक दो शेयर के लिए एक मुफ्त शेयर) जारी करने को मंजूरी दी है।

Last Updated- May 20, 2024 | 7:37 PM IST
Oil India limited

Oil India Q4 Results: पब्लिक सेक्टर की ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से उसका मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च, 2024 में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,332.94 करोड़ रुपये रहा है। यह आंकड़ा इससे पिछले साल की इसी अवधि में 1,979.74 करोड़ रुपये था।

देश में सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ने बताया कि तेल की ऊंची कीमतों के कारण उसका कारोबार 16 प्रतिशत बढ़कर 10,375.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कच्चे तेल के उत्पादन और बिक्री से होने वाली कमाई 18 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन कम कीमतों के कारण गैस से होने वाली आय 16.5 प्रतिशत घट गई। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत घटकर 6,980.45 करोड़ रुपये पर आ गया।

ओआईएल (OIL) ने कहा कि उसके बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर (प्रत्येक दो शेयर के लिए एक मुफ्त शेयर) जारी करने को मंजूरी दी है। बोर्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 3.75 रुपये के अंतिम लाभांश (बोनस शेयर जारी करने से पहले) को भी मंजूरी दी।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement