facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC का बड़ा कदम: 2027 तक 30 लाख टन LNG करेगी आयात; पेट्रोनेट और GAIL को टक्कर देने की तैयारी

Advertisement

ओएनजीसी इस वित्त वर्ष में आयातित एलएनजी कारोबार में कदम रखेगी, 2030 तक प्राकृतिक गैस मांग बढ़ने पर कंपनी हेनरी हब और पश्चिम एशिया से LNG आयात की योजना बना रही है।

Last Updated- June 17, 2025 | 11:01 PM IST
ONGC
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकारी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) तक आयातित एलएनजी के कारोबार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह हेनरी हब या पश्चिम एशिया में हाजिर बाजार में एलएनजी खरीद कर शहरी गैस वितरण कारोबार में भी हाथ आजमाएगी।

कंपनी वित्त वर्ष 2027 तक 30 लाख टन सालाना (एमएमटीपीए) गैस आयात करने की योजना बना रही है। ओएनजीसी में रणनीति और कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक अरुणांग्शु सरकार ने कहा कि वह कम कीमतों पर लंबी अवधि के लिए एलएनजी सौदों के विकल्प भी लेकर चल रही है। इस योजना के जरिए वह गेल (इंडिया) और पेट्रोनेट एलएनजी को सीधे टक्कर देगी। पेट्रोनेट में ओएनजीसी की 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल), गेल (इंडिया) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) भी पेट्रोनेट में बराबर के हिस्सेदार हैं।

सरकार ने कहा, ‘अनुमानों के अनुसार 2030 तक प्राकृतिक गैस की मांग बढ़कर लगभग 210 अरब घन मीटर (बीसीएम) तक पहुंच सकती है। इस मांग की पूर्ति के लिए लगभग 12.4 करोड़ टन सालाना  एलएनजी की जरूरत होगी। इससे कहीं न कहीं आपूर्ति में बड़े अंतर का संकेत मिलता है और रणनीतिक हस्तक्षेप की जरूरत होती है। इसे देखते हुए हम एलएनजी कारोबार में सक्रियता से संभावनाएं तलाश रहे हैं।‘

सरकार ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उनकी कंपनी लगभग 3 एमएमटीपीए रीगैसीफाइड एलएनजी (आर-एलएनजी) का इंतजाम करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा,‘इसे हेनरी हब या पश्चिम एशिया से आयात किया जा सकता है।‘

सरकार ने कहा कि अगली दो तिमाहियों में हाजिर सौदों के जरिए इस कारोबार में कदम रखने की योजना है और बाद में कंपनी लंबी अवधि के सौदों के विकल्प पर विचार करेगी। भारत में हर साल लगभग 70 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की जरूरत है जिसमें से लगभग 30 अरब घन मीटर की पूर्ति एलएनजी के आयात से होती है। घरेलू उत्पादन केवल 50 प्रतिशत मांग ही पूरी कर पाता है और शेष की भरपाई आयातित एलएनजी से हो रही है। इस समय देश के ऊर्जा भंडार में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी लगभग 6.7 प्रतिशत है। वर्ष 2030 तक यह लक्ष्य बढ़ाकर लगभग 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्लेषकों का कहना है कि ओएनजीसी ऐसे समय में आरएलएनजी कारोबार में उतर रही है जब भारत में एलएनजी टर्मिनल क्षमता का विस्तार हो रहा है। एक विश्लेषक ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘एचपीसीएल का छारा टर्मिनल जनवरी में शुरू हो गया। पेट्रोनेट अपने दाहेज टर्मिनल का विस्तार कर रही है जो अगले 3-4 महीनों में पूरा हो जाएगा। गेल भी दाभोल टर्मिनल की क्षमता 2027 के मध्य तक बढ़ाकर 63 लाख टन प्रति वर्ष करना चाहती है।’

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement