facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐलान, रसोई गैस सिलिंडर पर घटे 100 रुपये; नई कीमतें 9 मार्च से लागू

Advertisement

नई दरें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सिलिंडर पर भी लागू होंगी। इस योजना के तहत अब सिलिंडर की कीमत 503 रुपये हो गई है।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:32 PM IST
LPG Shortage

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 100 रुपये घटाने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘महिला दिवस के मौके पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलिंडर पर 100 रुपये कम करने का निर्णय लिया है। इससे देश में लाखों घरों विशेषकर नारी शक्ति के कंधों से वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी।’ नई कीमतें शनिवार से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलिंडर अब 803 रुपये में मिलेगा।

नई दरें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सिलिंडर पर भी लागू होंगी। इस योजना के तहत अब सिलिंडर की कीमत 503 रुपये हो गई है। छह महीने पहले भी केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में की थी। उस समय 30 अगस्त 2023 को देश भर में रसोई गैस सिलिंडर पर 200 रुपये घटाए गए थे और दिल्ली में कीमत घटकर प्रति सिलिंडर 903 रुपये हो गई थी। इससे पहले मार्च 2023 में भी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए 50 रुपये प्रति सिलिंडर कम किए गए थे। इससे पूर्व जुलाई 2022 तक रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को आगे बढ़ाने पर मुहर लगाई थी। सरकार ने वर्ष 2024-25 के अंत तक गैस पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। फिलहाल सरकार 14.2 किलो के सिलिंडर पर पीएमयूवाई योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को सीधे उनके खाते में 300 रुपये सब्सिडी के रूप में भेज रही है।

पीएमयूवाई योजना का ऐलान मई 2022 में एक महत्त्वाकांक्षी योजना के तौर पर किया गया था। इसका मकसद गांवों में स्वच्छ ईंधन के रूप में हर घर तक रसोई गैस पहुंचाना था। क्योंकि, गांवों में लोग पारंपरिक रूप से भोजन पकाने में लकड़ी, कोयले और गोबर के उपलों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें हतोत्साहित करना ही पीएमयूवाई का लक्ष्य था।

इस योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 9 करोड़ लाभार्थियों तक रसोई गैस पहुंचाई गई। मार्च 2023 में सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ाई गई थी। सब्सिडी के रूप में उस समय सरकार के खजाने पर 7680 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा था। पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने पीएमयूवाई योजना के तहत दिए जाने वाले प्रत्येक सिलिंडर पर लाभार्थी को 100 के बजाय 300 रुपये देने का फैसला किया।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement