facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर घटा Windfall Tax, डीजल पर बढ़ी एक्सपोर्ट ड्यूटी

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 9:39 AM IST
WIndfall tax

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मंगलवार को गिरावट के बाद भारत सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) घटा दिया है। सरकार ने 20 मार्च को जारी एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है। क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 4400 रुपए प्रति टन से घटाकर 3500 रुपए प्रति टन कर दिया गया है।

बता दें कि विंडफॉल टैक्स किसी विशेष कंपनी या इंडस्ट्री को हुए बड़े प्रॉफिट पर लगाया गया हाई टैक्स रेट होता है।

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में प्रति टन 900 रुपए की कटौती की है। वहीं, दूसरी तरफ, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। ताजा अपडेट के अनुसार, सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 1 रुपए प्रति लीटर कर दी है, जो कि पहले 50 पैसा थी।

बता दें कि पेट्रोल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 21 मार्च से लागू कर दी जाएंगी।
सरकार ने मार्च की शुरुआत में भी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 4350 रुपए प्रति टन से बढ़ाकर 4400 रुपए प्रति टन कर दिया था।

कब हुई थी विंडफॉल टैक्स की शुरुआत

सरकार ने 1 जुलाई, 2022 से ऑयल कंपनियों को अचानक होने वाले प्रॉफिट पर विंडफॉल टैक्स लगाने की घोषणा की थी। बता दें कि उस समय पेट्रोल के साथ डीजल और एटीएफ पर यह टैक्स लगाया गया था। हालांकि, बाद में Petrol को इसके दायरे से बाहर कर दिया गया था। आज के समय में दुनिया भर के कई देश एनर्जी कंपनियों के दमदार प्रॉफिट पर विंडफॉल टैक्स लगा रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement