facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिमी प्रतिबंधों की मार: रूस से कच्चे तेल का आयात तीन साल के निचले स्तर पर, सप्लाई में बड़ी गिरावट

Advertisement

दिसंबर में रूस से भारत में होने वाले तेल का आयात नवंबर की तुलना में करीब 38 प्रतिशत कम होकर 11.4 लाख बैरल रोजाना रह गया  है

Last Updated- December 30, 2025 | 9:36 PM IST
russia Crude oil
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रूस से भारत में कच्चे तेल का आयात दिसंबर में घटकर 3 साल के निचले स्तर पर आ गया है।  रूस की कंपनियों पर पश्चिम के देशों की सख्ती के कारण तेल शोधकों द्वारा आयात को लेकर सावधानी बरतने से ऐसा हुआ है।

मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में रूस से भारत में होने वाले तेल का आयात नवंबर की तुलना में करीब 38 प्रतिशत कम होकर 11.4 लाख बैरल रोजाना रह गया  है। नवंबर में भारत ने रूस से रोजाना 18.3 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया था।

अमेरिका ने रूस के प्रमुख तेल उत्पादकों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर 21 नवंबर से प्रतिबंध लगाए थे, जिनकी रूस से भारत में होने वाले  तेल आयात में करीब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने भी 18वें प्रतिबंध पैकेज के तहत रूस से यूरोप में तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रूस के छूट के बावजूद भारत के रिफाइनरों ने पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण तेल खरीद कम कर दी है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को दो अधिकारियों ने बताया कि इस समय रूस ने भारतीय रिफाइनरों की छूट दोगुना कर करीब 5 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है।

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रोसनेफ्ट रूस से भारत की सबसे बड़ी तेल आपूर्तिकर्ता बनी हुई है, जबकि लुकोइल ने भी तेजी से तेल की आपूर्ति की है। केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक रोसनेफ्ट ने करीब 6,67,000 बैरल प्रतिदिन और लुकोइल ने 46,000 बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की आपूर्ति दिसंबर में भारत के रिफाइरों को की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है, जबकि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को रोसनेफ्ट से तेल खरीद के लिए अमेरिका से एक महीने की छूट मिल गई है, जो रूस के कच्चे तेल की सबसे बड़ी खरीदार है। आरआईएल ने रोसनेफ्ट से करीब 5 लाख बैरल प्रतिदिन खरीद के लिए दीर्घावधि समझौता किया हुआ है कंपनी ने कहा कि था कि उसने जामनगर (गुजरात) में अपने निर्यात केंद्रित विशेष आर्थिक क्षेत्र की रिफाइनरी में रूसी तेल का आयात बंद कर दिया है, घरेलू टैरिफ क्षेत्र में आने वाले या 20 नवंबर के बाद आने वाले रूसी तेल कार्गो को प्रॉसेस किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में रूस से कच्चे तेल के आयात में गिरावट निकट अवधि का समायोजन प्रतीत होता है, और नए मध्यस्थों के आने से जनवरी से धीरे धीरे आयात बढ़ने लगेगा।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement