facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रिफाइनरियों में निवेश की सोच रही सऊदी अरामको

Advertisement

दुनिया की अग्रणी तेल निर्यातक विश्व में सबसे तेजी से बढ़ते उभरते बाजार में अपने कच्चे तेल के लिए एक स्थिर आउटलेट की तलाश कर रही है।

Last Updated- March 27, 2025 | 10:53 PM IST
petrol companies

सऊदी अरामको भारत की दो नियोजित रिफाइनरियों में निवेश के लिए बातचीत कर रही है। दुनिया की अग्रणी तेल निर्यातक विश्व में सबसे तेजी से बढ़ते उभरते बाजार में अपने कच्चे तेल के लिए एक स्थिर आउटलेट की तलाश कर रही है। इसके जानकार कई भारतीय सूत्रों ने यह बात बताई।

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और आयातक देश भारत वैश्विक रिफाइनिंग का केंद्र बनना चाहता है क्योंकि पश्चिमी कंपनियां स्वच्छ ईंधन का रुख कर रही हैं और कच्चे तेल की प्रसंस्करण क्षमता में कमी कर रही हैं। इस बीच, भारत के तेल आयात में सऊदी अरब की हिस्सेदारी में कमी आई है क्योंकि रिफाइनरी कंपनियों ने अपने संयंत्रों को उन्नत बनाने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है और इस तरह रूस जैसे सस्ते विकल्पों का उपयोग करने के लिए कच्चे तेल के स्रोतों में विविधता शामिल की है।

इस बारे में अरामको, बीपीसीएल और ओएनजीसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। दोनों भारतीय कंपनियां सरकार के स्वामित्व वाली हैं। ओएनजीसी की गुजरात रिफाइनरी योजना अभी शुरुआती अवस्था में है। बीपीसीएल के चेयरमैन ने दिसंबर में कहा था कि उनका लक्ष्य आंध्र प्रदेश रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना में 11 अरब डॉलर निवेश करने का है।

दो रिफाइनरी सूत्रों ने कहा कि परियोजनाएं योजना के मुताबिक आगे बढ़ेंगी चाहे अरामको निवेश करे या न करे। उन्होंने कहा, सारी चीजें अरामको के प्रस्ताव पर निर्भर करेंगी। सूत्रों ने बताया कि सरकारी नियंत्रण वाली अरामको का परियोजना में अपनी हिस्सेदारी के तीन गुना के बराबर तेल की आपूर्ति करने का प्रस्ताव है और वह उत्पादन का अपना हिस्सा या तो भारत में या निर्यात के माध्यम से बेचना चाहती है।

दूसरे रिफाइनरी सूत्र ने कहा, हम कच्चे तेल की खरीद में लचीलापन चाहते हैं। अगर हम उन्हें 30 फीसदी हिस्सेदारी देते हैं तो वे 90 फीसदी क्षमता के बराबर कच्चे तेल की आपूर्ति करना चाहेंगे, जो संभव नहीं है।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement