facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2034 तक 12.63 करोड़ पीएनजी कनेक्शन, 18,336 सीएनजी स्टेशनों का लक्ष्य

Advertisement

घरेलू प्राकृतिक गैस और कंप्रेस्ड नैचुरल गैस   पर वैट को तार्किक बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे स्वच्छ ईंधन ग्राहकों के लिए और व्यावहारिक बन सके

Last Updated- August 27, 2025 | 10:42 PM IST
cng png

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने 2034 तक 12.63 करोड़ पीएनजी कनेक्शन और 18,336 सीएनजी स्टेशनों का लक्ष्य पूरा करने के लिए पहल और नीतियों पर कवायद तेज कर दी है। बोर्ड इसके लिए राज्यों को प्रोत्साहित कर रहा है। पेट्रोलियम नियामक ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसका मकसद देश में प्राकृतिक गैस संबंधी बुनियादी ढांचे का उल्लेखनीय रूप से विस्तार करना है।

Also Read: 2038 तक US को पीछे छोड़कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: EY Report

सीजीडी सेक्टर में नीति और परिचालन संबंधी मसलों के समाधान के लिए पीएनजीआरबी के नेतृत्व ने असम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू कश्मीर अंडमान निकोबार द्वीप समूह व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ बैठक की है।

पीएनजीआरबी ने कहा, ‘इस चर्चा में घरेलू प्राकृतिक गैस और कंप्रेस्ड नैचुरल गैस   पर वैट को तार्किक बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे स्वच्छ ईंधन ग्राहकों के लिए और व्यावहारिक बन सके। राज्यों को समग्र सीजीडी नीतियां बनाने व लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे मंजूरियों में तेजी आ सके और बुनियादी ढांचे के विकास को तेज किया जा सके। राज्यों को जरूरी सहायता की भी पेशकश की गई।’पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित 11 राज्यों ने जुलाई 2025 तक सीजीडी नीतियां अधिसूचित कर दी।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement