facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 में भारत ने वेनेजुएला से 1.65 अरब डॉलर का सामान आयात किया था, जिसमें 93.3 प्रतिशत कच्चा तेल और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद शामिल थे

Last Updated- January 05, 2026 | 11:00 PM IST
Oil Supply
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सरकार के वेनेजुएला में निकोलस मादुरो की सरकार गिराने के कदम से इस लैटिन अमेरिकी देश की तेल अर्थव्यवस्था पर तेज आंच पड़ी है। अभी इसके और भी प्रभावित होने की संभावना है। अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद हाल के वर्षों में वेनेजुएला से भारत का तेल आयात पहले ही काफी कम हो गया है।

कच्चे तेल के भंडार में वैश्विक स्तर पर वेनेजुएला की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2025 में भारत ने वेनेजुएला से 1.65 अरब डॉलर का सामान आयात किया था, जिसमें 93.3 प्रतिशत कच्चा तेल और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद शामिल थे। उसी अवधि में वेनेजुएला को भारत से निर्यात 0.22 अरब डॉलर रहा।

पिछले एक दशक के दौरान कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पाद के भारत के आयात में वेनेजुएला की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2015 में 8.45 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 26 के पहले आठ महीनों में 0.28 प्रतिशत रह गई है। वेलेजुएला अभी अपने तेल भंडारों का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहा है। सबसे बड़े तेल भंडार होने के बावजूद 2023 में इस देश का कच्चा तेल निर्यात 4 अरब डॉलर से थोड़ा ही अधिक था। दूसरी ओर 2023 में रूस का कच्चा तेल निर्यात 122 अरब डॉलर का था। वेनेजुएला के पास रूस के मुकाबले एक चौथाई भंडार होने के बावजूद उसका निर्यात काफी कम है।

तेल ही नहीं, इस लैटिन अमेरिकी देश के पास व्यापक प्राकृतिक गैस भंडार भी हैं और पिछले 4 दशक में उसकी वैश्विक हिस्सेदारी बढ़ी ही है। वर्ष 1983 में वैश्विक कच्चे तेल भंडार में उसकी हिस्सेदारी 3 प्रतिशत थी जो 2020 में 18 प्रतिशत तक बढ़ी और 2024 में 17 प्रतिशत के स्तर पर रही। इसी प्रकार प्राकृतिक गैस भंडारों में भी उसकी हिस्सेदारी 1983 में 2 प्रतिशत थी, जो 1995 में सर्वाधिक 5 प्रतिशत तक बढ़कर 2024 में 3 प्रतिशत के स्तर पर दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement