facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया संकट का असर: दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल ₹2 महंगा, क्या अब सामान्य पेट्रोल-डीजल की है बारी?

Advertisement

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि प्रीमियम और ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई है और यह आज से लागू है

Last Updated- March 20, 2026 | 3:15 PM IST
petrol
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया संकट का असर अब भारत में पेट्रोलियम उत्पादों पर पड़ने लगा है। इस संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। इस वजह से कुछ पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी से आगे अन्य उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका भी बढ़ गई है।

भारत में किस पेट्रोलियम उत्पाद के बढ़े दाम?

कच्चे तेल की कीमतों का सबसे ज्यादा असर डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर देखने को मिलता है। पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चा तेल काफी महंगा होने से पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने लगा है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा कि प्रीमियम और ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई है और यह आज से लागू है।

Also Read: IMO में भारत की दो टूक- जहाजों पर हमले और नाविकों की सुरक्षा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं

हालांकि, अभी यह बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम और ब्रांडेड पेट्रोल पर ही की गई है अन्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। आज प्रभावी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एचपीसीएल के पंपों पर प्रीमियम/ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 104.49 रुपये, आईओसीएल के पंपों पर 101.89 रुपये और बीपीसीएल के पंपों पर बढ़कर 103.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सामान्य पेट्रोल और डीजल के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आया है।

आखिर क्यों बढ़ने लगे पेट्रोल के दाम?

प्रीमियम/ ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कच्चे तेल के दाम काफी बढ़ना है। जानकारों के मुताबिक अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इस युद्ध के कारण भारत के लिए आयातित कच्चे तेल की औसत कीमत जनवरी के लगभग $69 प्रति बैरल से बढ़कर अब करीब $135 प्रति बैरल तक पहुंच गई है। भारत अपने कच्चे तेल की जरूरत का 80 फीसदी से अधिक आयात करता है। 

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement