facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup में मिली हार के बाद Kuldeep Yadav ने कहा- हमें आगे बढ़ना चाहिए, जीवन चलता रहता है

Advertisement

Kuldeep Yadav ने X पर लिखा, ‘‘हार का दर्द सालता रहेगा लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा, जीवन चलता रहता है और पीड़ा से उबरने में समय लगता है। ’’

Last Updated- November 23, 2023 | 10:57 AM IST
File Photo: India's Kuldeep Yadav

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरूवार को स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में मिली हार की टीस लंबे समय तक सालती रहेगी और यह उन्हें अगले मौके तक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल में आस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

कुलदीप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘चेन्नई से अहमदाबाद तक हमारी यात्रा का नतीजा निराशाजनक रहा, लेकिन हमें छह हफ्तों की अपनी उलब्धियों पर गर्व है। इस दर्द के बावजूद हम अगले मौके के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

कलाई के इस स्पिनर ने लिखा, ‘‘हार का दर्द सालता रहेगा लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा, जीवन चलता रहता है और पीड़ा से उबरने में समय लगता है। ’’ कुलदीप ने कहा कि इस हार से निपटना मुश्किल था।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप काफी खूबसूरत था लेकिन ऐसा लगता है कि भगवान की कुछ और ही योजना थी। अब ‘स्विच ऑफ’ करके ‘रिचार्ज’ होने का समय है। इस हार से निपटना मुश्किल है, लेकिन आगे की यात्रा के लिए हमारा भरोसा कायम है। ’’

यह भी पढ़ें : ICC Rankings: कोहली और Rohit Sharma की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार, गिल शीर्ष पर कायम

कुलदीप ने विश्व कप में भारत के सभी 11 मैच खेले और 15 विकेट झटके। भारत ने लगातार 10 मैच जीते लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा घरेलू समर्थकों के सामने हुए फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। कुलदीप ने कहा, ‘‘हमारे सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया, हम हर प्रतिद्वंद्वी से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार थे और उनकी प्रतिबद्धता ने बतौर खिलाड़ी हमारा भरोसा बढ़ाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी नौ स्टेडियम में प्रशंसकों के प्यार ने हमारे दिल को छू लिया और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ से बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। हम दुनिया भर के जुनूनी प्रशंसकों और हर भारतीय परिवार के समर्थन के लिए आभारी हैं। ’’

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement