facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aus vs Eng, Match Preview: आस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार करना चाहेगी इंग्लैंड की टीम

Advertisement

पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी की बदौलत लगातार चार जीत से अपने खराब अभियान को पटरी पर वापसी करायी जिससे वह आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है।

Last Updated- November 03, 2023 | 3:11 PM IST
ICC Cricket World Cup 2023
ICC Cricket World Cup 2023

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए इस विश्व कप में हालात बिलकुल ही अलग रहे हैं जहां एक टीम विश्व कप तालिका में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रही है तो वहीं दूसरी निचले पायदान पर है। अब शनिवार को एशेज श्रृंखला की दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने सामने होंगी जिसमें उनकी कोशिश एक दूसरे को हराने की होगी। पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी की बदौलत लगातार चार जीत से अपने खराब अभियान को पटरी पर वापसी करायी जिससे वह आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है।

गत चैम्पियन इंग्लैंड को अपने बल्लेबाजों की विफलता के कारण चार हार का सामना करना पड़ा और टीम पिछले तीन मैचों में 170 रन या इससे कम के स्कोर पर आउट हो गयी। इस मैच से पहले दोनों टीम अलग अलग तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं।

आस्ट्रेलिया को अपने दो अहम खिलाड़ियों मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की अनुपलब्धता के लिए विकल्प ढूंढने होंगे। मार्श को निजी कारण से स्वदेश लौटना पड़ा तो मैक्सवेल को गोल्फ कार्ट से गिरने से ‘कनकशन’ (सिर में चोट) हो गया। शीर्ष क्रम में मार्श जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे थे जबकि मैक्सवेल अंत में पारी को मजबूती दे रहे थे और उन्होंने विश्व कप में सबसे तेज शतक भी जड़ा।

इनकी अनुपस्थिति में कैमरन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस के शनिवार को टीम में शामिल होने की संभावना है। इंग्लैंड ने जीत की कोशिश में सभी संयोजन आजमाये जिससे शनिवार के मैच के लिए भी उनके अंतिम एकादश में बदलाव की उम्मीद है। टीम इसी स्टेडियम में शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से हार गयी थी। हैरी ब्रुक के वापसी की उम्मीद है जबकि चोटिल रीस टॉप्ले की जगह आये ब्राइडन कार्स के भी मैच में खेलने की उम्मीद है। इंग्लैंड को 2025 में चैम्पिंयस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत बनाये रखने के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। विश्व कप में शीर्ष सात टीमें ही पाकिस्तान में 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर पायेंगी।

यह भी पढ़ें : ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज Matt Henry वर्ल्ड कप से बाहर

दोनों टीमों के बीच मैचों के इतिहास को देखें तो इंग्लैंड ने वनडे में आस्ट्रेलिया से 155 भिड़ंत में 87 मैच गंवाये हैं जबकि विश्व कप में टीम 3-6 से पीछे है। लेकिन इंग्लैंड की टीम अकसर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रही है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण इस साल की एशेज श्रृंखला है जो 2-2 से बराबर रही थी। वहीं आस्ट्रेलिया भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है, उसने लगातार तीन बार 350 रन या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।

आस्ट्रेलिया के लिए अभी तक टूर्नामेंट में पांच शतक बने हैं जिसमें से दो डेविड वॉर्नर के नाम रहे हैं। वहीं इंग्लैंड अभी तक एक ही शतक बना पाया है। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने चोट के बाद वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाया जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन अच्छी लय में दिख रहे हैं। लेकिन स्टोइनिस को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि मैक्सवेल ने पारी के अंत में अच्छा प्रदर्शन किया है। ग्रीन को भी एक और मौका मिलने पर इसका फायदा उठाना होगा।

गेंदबाजी की बात करें तो मिचेल स्टार्क न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पिछले 24 वनडे में पहली बार विकेट लेने में असफल रहे जिससे वह इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करना चाहेंगे। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने भी आठ-आठ विकेट चटकाये हैं जबकि एडम जम्पा ने 16 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के लिए डेविड विली भी मौके का फायदा उठाना चाहेंगे जिन्होंने विश्व कप खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वहीं मार्क वुड, क्रिस वोक्स और स्पिनर आदिल राशिद को और अधिक जिम्मेदारी से गेंदबाजी करनी होगी। इस मैच में ओस की उम्मीद है तो टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

टीम इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड:
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस सीन एबोट, एशटन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा और मिशेल स्टार्क। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे शुरू होगा।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement