facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AUS vs SA: हमारी टीम एक दिन जरूर वर्ल्ड कप जीतेगी – सेमीफाइनल में हार के बाद बोले David Miller

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Last Updated- November 17, 2023 | 3:08 PM IST
South Africa's David Miller
South Africa's player David Miller

दक्षिण अफ्रीका को पांचवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसके अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को विश्वास है कि उनकी टीम एक दिन विश्व चैंपियन बनने में सफल रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मिलर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह काफी निराशाजनक है। क्विनी (क्विंटन डिकॉक) ने अपने चार शतकों का जिक्र करते हुए कहा है कि अगर वह एक भी रन नहीं बनाते लेकिन ट्रॉफी जीत जाते तो उन्हें रन नहीं बनाने का कोई मलाल नहीं होता।’’

उन्होंने कहा,‘‘आप फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। हम सभी ने विभिन्न टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और अलग-अलग टीमों का सामना किया है। उनमें यह टूर्नामेंट भी शामिल है। हम इस बार नहीं जीत पाए लेकिन हमारी टीम एक दिन जरूर विश्व कप जीतेगी। हमने दिखाया कि हम क्या कर सकते हैं।’’

यह भी पढ़ें : World Cup Final: फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की होगी टक्कर, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबला हारा

मिलर से पूछा गया कि क्या वह संन्यास लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,‘‘देखते हैं चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं। मैं इसका जवाब नहीं दे सकता कि अभी मेरा शरीर कैसा महसूस कर रहा है। मैं वर्ष दर वर्ष आकलन करूंगा। अगले विश्व कप में अभी काफी समय है।’’

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement