facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BAN vs SL: टाइम आउट हो गए एंजेलो मैथ्यूज, क्रिकेट के 146 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

यह क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी बल्लेबाज को इस तरह आउट होकर पवैलियन लौटना पड़ा।

Last Updated- November 06, 2023 | 6:48 PM IST
ICC World Cup 2023: Sri Lanka vs Bangladesh
मैथ्यूज अपनी बेगुनाही के लिए अंपायर और शाकिब को सफाई देते हुए

बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN v SL) के बीच खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के 38वें मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को टाइम आउट करार दिया गया। यह क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी बल्लेबाज को इस तरह आउट होकर पवैलियन लौटना पड़ा।

ऐसे हुआ टाइम आउट

दरअसल, 29वें ओवर की पहली गेंद पर सदीरा समरविक्रमा के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने आए। लेकिन मैथ्यूज का हेलमेट ठीक नहीं था, जिसे पहनने में उन्हें परेशानी हो रही थी। इसके बाद मैथ्यूज ने पवैलियन से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया।

इस दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की। अपील के बाद मैथ्यूज शाकिब के पास गए और उन्हें बताया कि उनसे गलती हो गई है और वह अपनी अपील वापस ले लें लेकिन शाकिब के उनकी नहीं सुनी और अपील वापस नहीं ली। आखिरकार, शाकिब की अपील के बाद अंपायर मैथ्यूज के पास गए और उन्हें वापस जाने को कहा।

अंपायर के फैसले के बाद मैथ्यूज और अंपायर के बीच बहस हुई, लेकिन अंततः श्रीलंकाई खिलाड़ी को पवैलियन लौटना पड़ा।

Also Read: AUS vs AFG, WC 2023 Preview: अफगानिस्तान के खिलाफ मिडिल ऑर्डर की कमजोरी दूर करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

क्या कहता है आईसीसी का नियम

आईसीसी के नियम 40.1.1 के मुताबिक, विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद आने वाले बल्लेबाज को 3 मिनट के भीतर गेंद खेलने के लिए तैयार होना होता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी टाइम आउट के लिए अपील कर सकते हैं। मैथ्यूज के मामले में ये हुआ कि उन्होंने क्रीज पक पहुंचने के पहले ही हेलमेट रिप्लेसमेंट के लिए मंगाया।

इसी बीच शाकिब और उनकी टीम ने टाइम आउट के लिए अपील कर दी। नियमों से बंधे अंपायरों ने भी बांग्लादेश टीम की बात मानी। हालांकि, मैथ्यूज ने अपनी बेगुनाही के लिए अंपायर और शाकिब से अपनी सफाई दी।

अब ये शाकिब का अधिकार था कि अगर वह अपील वापस लेते, तो मैथ्यूज बच जाते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नतीजतन, मैथ्यूज बिना कोई गेंद खेले पवेलियन लौट गए।

इस ऐतिहासिक घटना के बाद श्रीलंकाई टीम बैकफुट पर आ गई और बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती रही। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 36.1 ओवर में 199/5 का स्कोर बना लिया है। चरिथ असलंका 67और धनंजया डीसिल्वा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement