facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Cricket World Cup 2023: श्रीलंका से हारा इंग्लैंड, सेमीफाइनल की डगर हुई कठिन

Advertisement

वर्तमान विश्व कप में इंग्लैंड की पांच मैच में यह चौथी पराजय है जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना क्षीण पड़ गई है।

Last Updated- October 26, 2023 | 11:05 PM IST
ICC Cricket World Cup 2023 - England v Sri Lanka
श्रीलंका ने पांच मैच में दूसरी जीत दर्ज करके पांचवें स्थान पर पहुंचकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है

इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा की अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को यहां 146 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके गत चैंपियन को अगर मगर की कठिन डगर पर धकेल दिया। श्रीलंका की यह विश्व कप में इंग्लैंड पर लगातार पांचवीं जीत है।

उसने 2003 से अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई मैच नहीं गंवाया है। वर्तमान विश्व कप में इंग्लैंड की पांच मैच में यह चौथी पराजय है जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना क्षीण पड़ गई है।

श्रीलंका ने पांच मैच में दूसरी जीत दर्ज करके पांचवें स्थान पर पहुंचकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को एक तरफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निसांका ने 83 गेंद पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए।

समरविक्रमा ने 54 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी की। इंग्लैंड को अपने आक्रामक रवैये पर लौटने की जरूरत थी, लेकिन बल्लेबाजों के गैरजिम्मेदाराना प्रदर्शन से उसकी टीम 33.2 ओवर में आउट हो गई। असमान उछाल ले रही पिच पर उसके बल्लेबाज जूझते हुए नजर आए।

बेन स्टोक्स (73 गेंद पर 43 रन) को छोड़कर उसका कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि एंजेलो मैथ्यूज और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट लिए। छोटे लक्ष्य के सामने श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।

तेज गेंदबाज डेविड विली (30 रन देकर दो) ने पहले छह ओवर के अंदर सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा (04) और कप्तान कुसल मेंडिस (11) को आउट करके श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 23 रन कर दिया था। मेंडिस को जीवनदान भी मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए।

निसांका शुरू से आक्रामक मूड में दिखे। क्रिस वोक्स की लगातार गेंद पर लगाए गए उनके दो चौके दर्शनीय थे। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने नौवें ओवर में ही गेंद लेग स्पिनर आदिल राशिद को सौंप दी। निसांका ने उनका स्वागत चौके और छक्के से करके इंग्लैंड की यह रणनीति भी नहीं चलने दी। निसांका ने मार्क वुड पर चौका जड़कर 54 गेंद में अपना लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया।

इस बीच समरविक्रमा ने भी राशिद की गेंद छह रन के लिए भेजी। उन्होंने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा पचासा है। उन्होंने मोईन अली पर भी लगातार दो चौके लगाए जबकि निसांका ने राशिद पर विजयी छक्का लगाया।

इससे पहले डाविड मलान (25 गेंद पर 28 रन) और जॉनी बेयरस्टो (31 गेंद पर 30 रन) ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे इंग्लैंड को आक्रामक शुरूआत दिलाई। यह साझेदारी टूटने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम 85 रन के स्कोर तक पवेलियन पहुंच गई।

मलान आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। वह मैथ्यूज की गेंद पर असमंजस की स्थिति में दिखे और विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच दे बैठे। जो रूट (03) तेजी से रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए जबकि कप्तान जोस बटलर (08) कुमारा की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर ड्राइव लगाने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे। बेयरस्टो भी रजिता की गेंद पर सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाए।

उन्होंने मिड ऑन पर धनंजय डिसिल्वा को आसान कैच दिया। लियाम लिविंगस्टोन (01) भी कुमारा की गेंद पर गलत लाइन में खेल रहे थे और पगबाधा आउट हो गए। मोईन अली ((15) को मैथ्यूज की गेंद पर कट करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने प्वाइंट पर खड़े कुसल परेरा को आसान कैच किया। इंग्लैंड को इन बल्लेबाजों से जिम्मेदारी भरी पारी की जरूरत थी लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से विकेट गंवाए।

स्टोक्स ने हालांकि जिम्मेदारी दिखाई। वह जब 12 रन पर खेल रहे थे तो सदीरा समरविक्रमा ने उन्हें जीवन दान दिया। इस ऑलराउंडर ने इसका फायदा उठाकर कुछ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने कुमारा की गेंद पर सीमा रेखा पर कैच दिया इसके बाद इंग्लैंड की पारी सिमटने में देर नहीं लगी। डेविड विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement