facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Cricket World Cup, 2023: तेंदुलकर ने अपनी 10 नबंर की जर्सी कोहली को गिफ्ट में दी

Advertisement

कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Last Updated- November 19, 2023 | 5:04 PM IST

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को यहां रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी उपहार में मिली।

तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे के दौरान पहनी हस्ताक्षर की हुई जर्सी कोहली को उपहार में दी। तेंदुलकर का आखिरी वनडे 2012 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच था।

कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने ‘एक्स’ पर फोटो साझा की जिसमें कोहली जर्सी हाथ में लिए हैं।


बीसीसीआई ने लिखा, ‘‘ यह विशेष मौका है और एक विशेष मैच से पहले का पल। उनके इस भाव से उनकी ‘क्लास’ दिखती है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे में पहनी हुई हस्ताक्षर की जर्सी विराट कोहली को उपहार में दी। ’’

कोहली खेल के इतिहास में 50 वनडे शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement