facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC WC 2023, IND v PAK: प्लेटलेट गिरने के बाद गिल चेन्नई में अस्पताल में, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Advertisement

BCCI के एक सूत्र ने कहा, ‘शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए।

Last Updated- October 10, 2023 | 10:36 AM IST
Shubman Gill

डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है। पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था। वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सके थे।

BCCI के एक सूत्र ने कहा, ‘शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए। एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है। प्लेटलेट एक लाख से ऊपर जाने पर उसे छुट्टी मिल जायेगी।’

कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं गिल

समझा जाता है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और भारतीय टीम के डॉक्टर रिजवान उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है।

क्या कहा कप्तान रोहित शर्मा ने?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाए। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था, ‘मुझे उसके लिये बुरा लग रहा है। मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाए। यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिये ।वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा।’

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement