facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023 AFG v ENG: अफगानिस्तान के खिलाफ अपने ‘नेट रन रेट’ में सुधार करने उतरेगा इंग्लैंड

Advertisement

AFG vs ENG: वोक्स, वुड, करेन और राशिद सभी फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने पिछले मैच में न सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि विकेट भी हासिल किए।

Last Updated- October 14, 2023 | 1:33 PM IST
NewZealand Cricket Team

पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने वाला पिछला चैंपियन इंग्लैंड रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बड़ी जीत दर्ज करके ‘नेट रन रेट’ में सुधार करने की कोशिश करेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश को हराकर शानदार वापसी की इंगलैंड की टीम ने

जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम ने हालांकि मंगलवार को धर्मशाला में बांग्लादेश को 137 रन से हराकर अच्छी वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी चिंता का विषय रही थी। तब डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के सामने उसके गेंदबाज क्रिस वोक्स, मार्क वुड, सैम करेन, मोइन अली और आदिल राशिद सामान्य नजर आए। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अगले मैच में इंग्लैंड ने प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम की मजबूती का पुख्ता नमूना पेश किया।

पारी की शुरुआत करते हुए डेविड मलान ने 107 गेंद पर 140 रन बनाए जबकि जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने भी उपयोगी योगदान दिया।

अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा मैच

इंग्लैंड की टीम अरुण जेटली स्टेडियम की सपाट पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए अपने सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी। यह अपेक्षाकृत छोटा स्टेडियम है और यहां अभी तक जितने भी मैच खेले गए है, उनमें बड़ा स्कोर बना है।

हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन से खासा उम्मीद

कप्तान बटलर के अलावा हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन भी मध्यक्रम में उपयोगी योगदान देने के लिए बेताब होंगे। इंग्लैंड ने पिछले मैच में मोईन अली की जगह रीस टोपली को टीम में शामिल किया था। उसका यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 10 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिए थे।

वोक्स, वुड, करेन और राशिद सभी फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने पिछले मैच में न सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि विकेट भी हासिल किए। इंग्लैंड अगले मैच में भी अपने खिलाड़ियों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।

अफगानिस्तान को हराने की पूरी कोशिश करेगा इंगलैंड, जानें वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा जिससे उसके नेट रन रेट में सुधार हो। पहले मैच में बड़ी हार के कारण उसका नेट रन रेट बहुत अच्छा नहीं है। जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो लगातार दो मैच हारने के कारण उसके खिलाड़ियों का मनोबल गिरा है।

अफगानिस्तान को पहले मैच में बांग्लादेश से 6 विकेट और फिर दूसरे मैच में मेजबान भारत से 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसकी टीम में हालांकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वह टूर्नामेंट का पहला उलटफेर करने की कोशिश करेंगे। यह काम हालांकि उनके लिए आसान नहीं होगा। अफगानिस्तान के लिए सभी विभाग चिंता का विषय हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ उसके बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी टीम 156 रन पर आउट हो गई थी। भारत के खिलाफ उसने 8 विकेट पर 272 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन उसके गेंदबाज इसका बचाव करने में नाकाम रहे थे।

क्या है अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती?

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन है। अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी अभी तक सामान्य नजर आई है। उसकी टीम को अगर वापसी करनी है तो फिर फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

इस बीच आइये देखते हैं इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच में टीम के बारे में:

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 1:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement