facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप को लेकर कुछ खास सवालों के जवाब जो आपको जरूर जानने चाहिए

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि बीते दो वर्ल्ड कप (2015, 2019) में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

Last Updated- September 27, 2023 | 3:49 PM IST
ICC World Cup IND vs PAK

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। 12 साल बाद 50 ओवर का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है। पिछली बार जब यहां यह टूर्नामेंट खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम विजेता रही थी।

ऐसे में यह देखना खासा दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया एक बार फिर से उसी कारनामे को दोहरा पाती है या नहीं। गौर करने वाली बात है कि बीते दो वर्ल्ड कप (2015, 2019) में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 2015 में जहां वे ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर हो गए थे। तो वहीं 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक कांटे के मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। चूंकि, 4 साल बाद एक बार फिर से वर्ल्ड कप में भारतीय टीम दुनिया की चोटी की टींमों को टक्कर देने के लिए तैयार है। ऐसे में जान लेते हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में कुछ सवालों के जवाब.

1. वर्ल्ड कप 2023 कब शुरू हो रहा है?

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। पहले मैच में पिछले वर्ल्ड कप की फाइनल खेलने वाली टीमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड एक दूसरे के सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।

2. भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?

भारत ने 50 ओवर फॉर्मेट के अब तक दो वर्ल्ड कप जीते हैं। टीम इंडिया ने पहला वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में 1983 में जीता था और दूसरा वर्ल्ड कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

3. कितने ओवर का होगा यह वर्ल्ड कप?

वर्ल्ड कप 2023 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसलिए दोनों ही टीमें 50-50 ओवर खेलेंगी।

4. वर्ल्ड कप 2023 में कितनी टीमें खेल रही हैं?

वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 टीमें डायरेक्टर क्वालिफाई करके आई हैं जबकि दो टीमें क्वालिफायर से होकर आई हैं। ये टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड

5. क्या भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 जीतेगी?

आईसीसी की रैंकिंग में भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 चल रही है। उन्होंने हाल ही में एशिया कप जीता है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस लिहाज से टीम इंडिया प्रबल दावेदार जरूर है। लेकिन क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहते हैं। ऐसे में कौन इस बार का चैंपियन बनेगा, इस पर भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement