facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023, BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

Advertisement

बांग्लादेश ने वनडे वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शनिवार को अफगानिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी।

Last Updated- October 07, 2023 | 5:12 PM IST
Bangladesh defeat Afghanistan by 6 wickets in World Cup clash
PTI

बांग्लादेश ने वनडे वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शनिवार को अफगानिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी। धर्मशाला में चल रहे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 37. 2 ओवर में 156 रन पर आउट करने के बाद 34.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए नजमुल हसन शंटो ने नाबाद 59 और मेहदी हसन मिराज ने 57 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 37. 2 ओवर में 156 रन पर आउट करने के बाद 34.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिराज को गेंदबाजी में कप्तान शाकिब उल हसन (30 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने नजमुल हुसैन शंटो (नाबाद 59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी।

इससे पहले अफगानिस्तान के लिये सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज (62 गेंद में 47 रन) ही कुछ देर टिककर खेल सके अफगानिस्तान का स्कोर एक समय 25वें ओवर में दो विकेट पर 112 रन था । गुरबाज और हशमतुल्लाह शाहिदी तीसरे विकेट की बड़ी साझेदारी कर रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान और स्पिनर मिराज ने पांच गेंद के भीतर दो विकेट ले लिए।

मिराज ने शाहिदी को पवेलियन भेजा जबकि गुरबाज को रहमान ने डीप में तंजीद हसन के हाथों लपकवाया। इन झटकों से अफगान टीम उबर नहीं सकी और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लेने वाले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने भी शानदार गेंदबाजी की । अफगानिस्तान के बल्लेबाज उनकी स्पिन का सामना नहीं कर सके । लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम सातवें ओवर में 27 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। तंजीद पांच रन बनाकर रन आउट हुए जबकि लिटन दास (13) फजलहक फारुखी की गेंद पर बोल्ड हुए।

मिराज और शंटो ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर मैच को अफगानिस्तान की पकड़ से दूर कर दिया। इस साझेदारी को नवीन उल हक ने मिराज को आउट कर तोड़ा। मिराज ने 73 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके लगाए।

शाकिब (14) टीम को जल्दी जीत दिलाने के लिए बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अजमतुल्लाह ओमरजाई की गेंद पर फारुखी द्वारा लपके गये। शंटो ने 35वें ओवर में नवीन की गेंद पर शानदार चौका लगाकर बांग्लादेश को आसान जीत दिला दी। उन्होंने 83 गेंद की पारी में तीन चौका और एक छक्का लगाया।

 

Advertisement
First Published - October 7, 2023 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement