facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज Matt Henry वर्ल्ड कप से बाहर

Advertisement

पुणे में बुधवार को न्यूजीलैंड के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान 31 वर्षीय हैनरी को ‘ग्रेड टू’ की चोट लगी है।

Last Updated- November 03, 2023 | 12:24 PM IST
ICC World Cup: NZ vs SA
Pune: New Zealand's bowler Matt Henry leaves after a cramp during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and South Africa.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी दायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण शुक्रवार को वनडे विश्व कप से बाहर हो गए और उनकी जगह काइल जैमीसन को शामिल किया गया। पुणे में बुधवार को न्यूजीलैंड के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान 31 वर्षीय हैनरी को यह चोट लगी थी और एमआरआई स्कैन में भी पुष्टि हो गयी कि उन्हें ‘ग्रेड टू’ की चोट लगी है जिससे उबरने में उन्हें कम से कम दो से चार हफ्तों का समय लगेगा।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने बेंगलुरु में कहा, ‘‘हम उसके लिए काफी निराश हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैट काफी लंबे समय से हमारी वनडे टीम का अहम हिस्सा रहा है और जब टूर्नामेंट अंतिम छोर की ओर बढ़ रहा है तो उसे इससे बाहर होते हुए देखना काफी निराशाजनक है। ’’

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: हम सेमीफाइनल में पहुंचने से दो जीत दूर हैं – Glenn Phillips

उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले कुछ वर्षों से आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष 10 वनडे गेंदबाजों में शामिल रहा है। हमें उसके अनुभव की कमी खलेगी।’’

जैमीसन गुरुवार को बेंगलुरु पहुंचे और उनके शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग करने की उम्मीद है। फरवरी में 28 वर्षीय जैमीसन की सर्जरी हुई थी और टूर्नामेंट से पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ पूरे दो हफ्ते ट्रेनिंग की थी जब उन्हें टिम साउदी के कवर के तौर पर बुलाया गया था।

स्टीड ने कहा कि जैमीसन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच के लिए तैयार है। लगातार तीन हार के बाद न्यूजीलैंड इस समय तालिका में चौथे स्थान पर है और उसके पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दो लीग मुकाबले बचे हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 12:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement