facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: डेविड वॉर्नर के वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

Advertisement

वॉर्नर से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) और एबी डीविलियर्स के नाम संयुक्त रूप से था।

Last Updated- October 08, 2023 | 3:07 PM IST
David Warner- डेविड वॉर्नर

ICC World Cup 2023: डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में एक बड़ा करनामा अपने नाम कर लिया। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाने के साथ ही वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह यह कारनामा करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।

सबसे कम इनिंग में पूरे किए 1000 रन

वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने 1000 रन केवल 19 पारियों में पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में 1000 CWC रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) और एबी डीविलियर्स के नाम संयुक्त रूप से था। दोनों ने 20 पारियों में यह कारनामा किया था।

इसके पहले चेन्नई में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम इस मैच में शुभमन गिल के बगैर ही उतरी क्योंकि गिल की तबियत अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। गिल की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है और वही रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और बुमराह ने पारी के तीसरे ओवर में ही मिचेल मार्श (0) के रूप में भारत का पहला कामयाबी दिला दी। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7.5 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं वॉर्नर 15 और स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement