facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC World Cup 2023: लाहिरू कुमारा विश्व कप से बाहर, चमीरा श्रीलंका की टीम में शामिल

Advertisement

ICC की तकनीकी समिति ने उनके स्थान पर दुशमंत चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

Last Updated- October 29, 2023 | 5:58 PM IST
ICC World Cup 2023: Lahiru Kumara out of World Cup, Chameera joins Sri Lankan team

श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण रविवार को विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गये। कुमारा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति ने उनके स्थान पर दुशमंत चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। कुमारा ने श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

चमीरा को विश्व कप के लिए श्रीलंका की शुरुआती टीम में जगह नहीं दी गई थी क्योंकि वह लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में हालांकि चमीरा और एंजेलो मैथ्यूज को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया था। मैथ्यूज को पहले ही चोटिल तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की जगह टीम में शामिल कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 5:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement